भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे आठ काे, सबसे सस्ता टिकट रु 900 का
रांची : रांची में आठ मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मैच हाेना है. इस अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए टिकटों के मूल्य घोषित कर दिये गये हैं. शुक्रवार को जेएससीए के सचिव देवाशीष चक्रवर्ती ने बताया कि सबसे कम मूल्य का टिकट 900 रुपये का होगा. वहीं सबसे अधिक मूल्य का टिकट 8000 […]
रांची : रांची में आठ मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मैच हाेना है. इस अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए टिकटों के मूल्य घोषित कर दिये गये हैं. शुक्रवार को जेएससीए के सचिव देवाशीष चक्रवर्ती ने बताया कि सबसे कम मूल्य का टिकट 900 रुपये का होगा.
आपके शहर में
वहीं सबसे अधिक मूल्य का टिकट 8000 रुपये का होगा. टिकटों की बिक्री तीन, चार और पांच मार्च को की जायेगी. इसके लिए जेएससीए स्टेडियम के पश्चिम गेट पर छह काउंटर बनाये जायेंगे. इन छह काउंटरों में से दो काउंटर महिलाओं व दिव्यांगों के लिए होगा. क्रिकेट प्रेमी इन काउंटराें से सुबह नौ से एक बजे तक और दोपहर दो से पांच बजे तक टिकट खरीद सकेंगे. एक व्यक्ति अधिकतम तीन टिकट ही ले सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए