बिरहोरों के बीच कंबल, चूड़ा, गुड़ व तिलकुट का वितरण

Updated:
विज्ञापन

दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की 82जयंती के अवसर पर आदिम जनजातियों (बिरहोर) के बीच कंबल वितरण किया गया.

विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज. दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की 82जयंती के अवसर पर आदिम जनजातियों (बिरहोर) के बीच कंबल वितरण किया गया. खलारी प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष अनिल पासवान के नेतृत्व में लपरा पंचायत अंतर्गत महुआटांड़ में रह रहे आदिम जनजाति समुदाय के बिरहोरों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने उक्त समुदाय के बच्चों व बुजुर्गों को चूड़ा गुड़ और तिलकुट भी दिया. सभी ने मकर संक्रांति की बधाई दी. इस अवसर पर झामुमो के पूर्व उपाध्यक्ष नंदू मेहता, पुर्व प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान प्रखंड सचिव महेंद्र चौहान, उपाध्यक्ष शंभू दास, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश यादव, उपाध्यक्ष छोटु राम पूर्व सह सचिव चितरंजन सिंह, हरिप्रसाद गुप्ता, निखिल चौहान, दुर्गा महली सहित पंचायत की मुखिया पुतुल देवी मौजूद थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola