रांची : भ्रम फैला रही भाजपा : प्रदीप

रांची : झाविमो विधायक प्रदीप यादव ने कहा है कि छह विधायकों को पैसे और पद का प्रलोभन देकर दलबदल कराया गया़ संविधान और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ायी गयी़ं राजनीतिक कुकर्म को छिपाने के लिए भाजपा के लोग भ्रम फैला रहे है़ं श्री यादव भाजपा नेताओं के चुनाव आयोग से मिल कर पार्टी पर उठाये […]
रांची : झाविमो विधायक प्रदीप यादव ने कहा है कि छह विधायकों को पैसे और पद का प्रलोभन देकर दलबदल कराया गया़ संविधान और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ायी गयी़ं राजनीतिक कुकर्म को छिपाने के लिए भाजपा के लोग भ्रम फैला रहे है़ं श्री यादव भाजपा नेताओं के चुनाव आयोग से मिल कर पार्टी पर उठाये गये सवालों का जवाब दे रहे थे़
उन्होंकहा कि भाजपा के लोगों को 10वीं अनुसूची को पढ़ना चाहिए़ छह विधायकों का दलबदल किया है़ विधायक के पार्टी में शामिल होने से विलय नहीं हो जाता़ पूरी पार्टी का विलय भी हो जाता है, तो 10वीं अनुसूची में साफ उल्लेख है कि यदि एक व्यक्ति भी बच जाये और वह झंडा उठाने के लिए तैयार है, तो पुरानी पार्टी चलती रहेगी़ यहां तो झाविमो के दो विधायक खुद केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित पूरी पार्टी अपनी जगह पर है़ भाजपा के लोग केवल भ्रम फैला रहे है़ं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




