रांची : कर्ज व बीमारी से परेशान शिक्षिका ने की आत्महत्या

Updated at : 14 Feb 2019 9:20 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : कर्ज व बीमारी से परेशान शिक्षिका ने की आत्महत्या

दु:खद. नगड़ा टोली पॉलिटेक्निक हॉस्टल में हुई घटना महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में पदस्थापित थीं रांची : लालपुर थाना क्षेत्र के नगड़ा टोली निवासी महिला शिक्षिका नीलम देवी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. उनका शव चुनरी के सहारे कमरे में पंखे से लटका मिला. सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और शव को पोस्टमार्टम […]

विज्ञापन
  • दु:खद. नगड़ा टोली पॉलिटेक्निक हॉस्टल में हुई घटना
  • महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में पदस्थापित थीं
रांची : लालपुर थाना क्षेत्र के नगड़ा टोली निवासी महिला शिक्षिका नीलम देवी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. उनका शव चुनरी के सहारे कमरे में पंखे से लटका मिला.
सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. जानकारी के अनुसार महिला नगड़ा टोली स्थित पॉलिटेक्निक हॉस्टल में रहती थी. वह महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में टीचर के रूप में पदस्थापित थी. महिला के पति कोलकाता में रहते हैं.
हिला ने करीब एक माह पूर्व अपना तबादला रांची से दुमका करवा लिया था. लेकिन वर्तमान में वह रांची में ही रह रही थी. महिला के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज कर लिया है. बेटे के अनुसार उसकी मां लोगों का कर्ज लौटा नहीं पाने के कारण हमेशा परेशान रहती थी.
बेटे ने कर्ज के बोझ को बताया आत्महत्या की वजह
महिला नीलम देवी के बेटे ने अपनी मां की आत्महत्या के पीछे कर्ज के बोझ को कारण बताया है. बीमारी के संबंध में पूछने पर उसने पुलिस को बताया कि उसकी मां को अल्सर की बीमारी थी. इसका इलाज पूर्व में पटना में हुआ था.
वह वर्तमान में भी दवा लेती थी. पुलिस के अनुसार कांट्रैक्ट पर काम करने की वजह से महिला को समय पर वेतन नहीं मिलता था. महिला अपने बेटे को इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी करवा रही थी. महिला ने कई लोगों से 20 से 50 हजार रुपये कर्ज ले रखा था. पैसा नहीं लौटाने की वजह से आसपास की कई महिलाएं नीलम को पकड़ कर पैसा लौटाने के लिए लालपुर थाना लेकर पहुंची थी. तब पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया था.
बेटा मां के कमरे में पहुंचा तब हुई घटना की जानकारी
घटना मंगलवार देर रात की है. पुलिस को घटना की जानकारी देर रात करीब 1.30 बजे मिली. पुलिस मौके पर पहुंची. फिर देर रात होने की वजह से जांच के दृष्टिकोण से कमरे को बंद कर दिया. इसके बाद बुधवार की सुबह एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया गया. एफएसएल को जांच के दौरान जो साक्ष्य व तथ्य मिले हैं, उसके आधार पर पुलिस को आत्महत्या के अलावा आरंभिक जांच में मौत की कोई दूसरी वजह की जानकारी नहीं मिली है.
पुलिस के अनुसार महिला कमरे में अकेली थी. घटना की जानकारी महिला के बेटे को तब मिली, जब वह उसके कमरे में गया. जांच के दौरान पुलिस को कुछ लोगों ने महिला को कर्ज दिये जाने की जानकारी दी. महिला लोगों के पैसे लौटा नहीं पाने के कारण परेशान थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola