ePaper

दिल्ली में सुलझेगा गोड्डा सीट का विवाद बाबूलाल मरांडी से मिले आरपीएन सिंह और डॉ अजय

Updated at : 14 Feb 2019 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली में सुलझेगा गोड्डा सीट का विवाद बाबूलाल मरांडी से मिले आरपीएन सिंह और डॉ अजय

रांची/गिरिडीह : यूपीए महागठबंधन में सीट बंटवारा का पेंच सुलझाने की कोशिश हो रही है़ कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार की देर रात कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से भेंट की. सिंह देवघर में पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने रांची से देवघर जाने के क्रम में मंगलवार […]

विज्ञापन
रांची/गिरिडीह : यूपीए महागठबंधन में सीट बंटवारा का पेंच सुलझाने की कोशिश हो रही है़ कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार की देर रात कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से भेंट की.
सिंह देवघर में पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने रांची से देवघर जाने के क्रम में मंगलवार की रात गिरिडीह में रूके थे़ उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार भी थे़ इधर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय ने बुधवार की सुबह भी मरांडी के आवास जाकर उनसे बात की़ राजनीतिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोड्डा सीट को लेकर विवाद अब दिल्ली में सलटा लिया जायेगा़ श्री मरांडी दिल्ली में कांग्रेस के दूसरे आला नेताओं के साथ बैठेंगे़ इसके बाद गोड्डा सीट को लेकर आधिकारिक घोषणा की जाये़
16 फरवरी तक कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी झारखंड के दौरा पर है़ं इनके दिल्ली लौटने के बाद मरांडी भी दिल्ली पहुंच सकते है़ं कांग्रेस के आला नेता झाविमो को साथ लेकर चलने के पक्ष में है़ं कांग्रेस गठबंधन के अंदर गोड्डा को लेकर उत्पन्न पेंच को सुलझाना चाहती है़ उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने भी मरांडी से पहले ही बातचीत की है़
नौ मिनट की बात के बाद पुन: बैठे दोनों नेता : सुबह 9.30 बजे डॉ अजय बरगंडा स्थित बाबूलाल के आवास पर पहुंचे और अतिथि कक्ष में बैठे.
दुआ सलाम के बाद उक्त कक्ष में पहुंचे झाविमो के अन्य नेताओं को बाहर जाने को कहा गया. बंद कमरे में लगभग नौ मिनट तक मरांडी और डॉ अजय के बीच गुफ्तगू होती रही. इस गुप्त मीटिंग के बाद दोनों नेता कमरे से बाहर निकले और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर पुन: कमरे में बैठे. इस दौरान सिर्फ गोड्डा सीट पर ही चर्चा होती रही.
महागठबंधन में कोई पेंच नहीं : आरपीएन
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि महागठबंधन में कोई पेंच नहीं है. लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में महागठबंधन में शामिल दलों के साथ सीटों पर चर्चा चल रही है. जल्द ही इसे अंतिम रूप दे दिया जायेगा. उक्त बातें उन्होंने बुधवार को गिरिडीह में पत्रकारों से कही.
सिंह ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस, झामुमो, झाविमो व राजद ने मिल-बैठकर महागठबंधन तय किया है. अब सीट बंटवारे को लेकर सबके बीच वार्ता चल रही है. सीट शेयरिंग को लेकर झाविमो के साथ विवाद के सवाल पर कहा कि झाविमो अध्यक्ष भी महागठबंधन में शामिल हैं. उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने आज वार्ता भी की है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की रणनीति क्या है, इसका अभी वे खुलासा नहीं करेंगे. एक सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी नाराज नहीं हैं.
पार्टी का जो मुखिया होता है, उस पर कार्यकर्ताओं द्वारा सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का दबाव होता है. कांग्रेस के अलावा झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद पर भी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का कार्यकर्ताओं का दबाव है. प्रभारी ने कहा कि कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर जल्द ही फर्मूला तय होगा. उन्होंने कहा कि लोस चुनाव में कांग्रेस झारखंड में सबसे अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
श्री सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा. कहा कि महागठबंधन का उद्देश्य झारखंड और यहां के लोगों का विकास करना है. इस प्रदेश में भ्रष्टाचार व बेरोजगारी बड़ी समस्या है. आदिवासी-मूलवासी के अधिकारों का हनन हो रहा है. भ्रष्टाचार, भुखमरी, बेरोजगारी, बच्चों की मौत बड़ी समस्या बनी हुई है.
जहां जीत सकते हैं उसी पर दावा : बाबूलाल
बाबूलाल मरांडी ने कहा जिन सीटों पर पार्टी के कार्यकर्ता लगातार काम करते रहे हैं और जहां पर झाविमो जीत सकता है, उसी सीट पर दावा किया गया है. झाविमो ने कोडरमा, गोड्डा और चतरा सीट पर दावा किया है. अब भी इस पर बातचीत चल रही है. जिसके बाद अधिकृत रूप से घोषणा की जायेगी.
बातचीत से निकलता है समाधान : डॉ अजय
कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि सभी पार्टियों का मिशन है भाजपा को भगाना. महागठबंधन में किसी दल पर किसी प्रकार का दबाव नहीं है. बाबूलाल को राहुल गांधी भी सम्मान देते हैं. सीटों के शेयरिंग को लेकर बाबूलाल मरांडी से बात चल रही है. उम्मीद है कि समस्या का समाधान जल्द से जल्द निकलेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola