रांची : एडवोकेट्स हॉल के टेबल नंबर-एक से बने हाइकोर्ट के तीन जज

Updated at : 13 Feb 2019 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : एडवोकेट्स हॉल के टेबल नंबर-एक से बने हाइकोर्ट के तीन जज

रांची : झारखंड हाइकोर्ट को दो नये न्यायाधीश मिल गये हैं. हाइकोर्ट के अधिवक्ता संजय कुमार द्विवेदी व अधिवक्ता दीपक राैशन को भारत सरकार द्वारा न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. इन्हें मिला कर झारखंड हाइकोर्ट में अब न्यायाधीशों की संख्या 20 हो गयी है. 15 फरवरी को शपथ ग्रहण की तिथि तय होने की संभावना […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड हाइकोर्ट को दो नये न्यायाधीश मिल गये हैं. हाइकोर्ट के अधिवक्ता संजय कुमार द्विवेदी व अधिवक्ता दीपक राैशन को भारत सरकार द्वारा न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. इन्हें मिला कर झारखंड हाइकोर्ट में अब न्यायाधीशों की संख्या 20 हो गयी है. 15 फरवरी को शपथ ग्रहण की तिथि तय होने की संभावना है.
उधर, झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष व हाइकोर्ट के वरीय अधिवक्ता पीसी त्रिपाठी, बीसीआइ के झारखंड प्रतिनिधि प्रशांत कुमार सिंह, काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल, बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अधिवक्ता एमएम शर्मा, महासचिव अधिवक्ता डॉ एसके वर्मा ने नवनियुक्त न्यायाधीशों को बधाई देते हुए कहा कि इनकी नियुक्ति से लंबित मामलों में कमी आयेगी. न्यायाधीशों के पांच पद रिक्त हैं, उन्हें भी भरे जाने की जरूरत है.
झारखंड हाइकोर्ट परिसर स्थित एडवोकेट्स हॉल के टेबल नंबर-एक भाग्यशाली निकला है. बताया जाता है कि इस टेबल पर बैठनेवाले अब तक तीन अधिवक्ता हाइकोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त हो चुके हैं.
प्रैक्टिस कर रहे संजय कुमार द्विवेदी, सुजीत नारायण प्रसाद व राजेश शंकर टेबल नंबर-एक पर बैठते थे. इसमें से सबसे पहले अधिवक्ता सुजीत नारायण प्रसाद हाइकोर्ट के जज बने. इसके बाद अधिवक्ता राजेश शंकर आैर अब अधिवक्ता संजय कुमार द्विवेदी को न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.
झारखंड हाइकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 20 पहुंची
छोटानागपुर लॉ कॉलेज से पढ़े हैं संजय कुमार द्विवेदी
जनवरी 1994 से पटना हाइकोर्ट की रांची बेंच में प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ता संजय कुमार द्विवेदी का जन्म तीन नवंबर 1965 को आैरंगाबाद (बिहार) में हुआ था. इनके पिता स्वर्गीय सुशील कुमार द्विवेदी बिहार न्यायिक सेवा में थे.
सहरसा में डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज के पद से सेवानिवृत हुए थे. श्री द्विवेदी ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से 1980 में मैट्रिक की डिग्री हासिल की थी. श्री द्विवेदी ने स्नातक प्रतिष्ठा की डिग्री व विधि की डिग्री रांची विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. उन्होंने विधि की पढ़ाई छोटानागपुर लॉ कॉलेज से की है. वर्ष 1993 में लॉ की डिग्री लेने के बाद जनवरी 1994 से प्रैक्टिस शुरू की थी. सिविल, सर्विस, श्रम, क्रिमनिल मामलों में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है. उन्हें कॉरपोरेट मामलों में भी वकालत का अनुभव हासिल है.
आयकर के सीनियर काउंसिल हैं दीपक राैशन
झारखंड हाइकोर्ट के अधिवक्ता दीपक राैशन फरवरी 2009 से आयकर विभाग के सीनियर काउंसिल हैं. इसके अलावा 2012 से अब तक सेंट्रल एक्साइज व सर्विस टैक्स (सीजीएसटी) के भी सीनियर काउंसिल थे.
वर्ष 2004 से लेकर 2009 तक सेंट्रल स्टैंडिंग काउंसिल थे. वहीं वर्ष 2000 से लेकर 2005 तक पीएनबी, बीअोआइ, आइडीबीआइ, जैक के काउंसिल रहे. श्री राैशन ने सर एलएएस लॉ कॉलेज अहमदाबाद गुजरात विश्वविद्यालय से 1995 में विधि की डिग्री हासिल की. इसके बाद सितंबर 1995 से वकालत शुरू की थी. श्री राैशन का जन्म रांची में 12 दिसंबर 1967 को हुआ था. उनके पिता स्वर्गीय केशव नंदन प्रसाद हाइकोर्ट के अधिवक्ता थे. स्नातक कला की डिग्री दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola