दखल दिहानी कराने गये मजिस्ट्रेट, पुलिस व रैयत के साथ मारपीट
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के होचर गांव में कोर्ट के आदेश के बाद दखल दिहानी कराने गये मजिस्ट्रेट, पुलिस बल व रैयत के साथ दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट की.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, कांके.
थाना क्षेत्र के होचर गांव में कोर्ट के आदेश के बाद दखल दिहानी कराने गये मजिस्ट्रेट, पुलिस बल व रैयत के साथ दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट की. घटना गुरुवार दोपहर लगभग तीन बजे की है. मामले में ग्राम एडचेरो पिस्का नगड़ी निवासी श्रवण साहू पिता रामवृत्त साहू ने कांके थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया कि उनकी जमीन होचर के खाता नंबर 46 के प्लाॅट संख्या 683 पर पारिवारिक बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था. सिविल जज एकता सक्सेना के फैसला के बाद श्रवण के हिस्से में 85 डिसमील जमीन उनके पक्ष में आयी. सिविल जज के निर्देश पर मजिस्ट्रेट जीशान इकबाल व पुलिस बल नियुक्त कर जमीन की नापी कर श्रवण को सौंपने का आदेश दिया गया. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जमीन की नापी की जा रही थी. इसी दौरान दूसरे पक्ष के दीपू साहू, पप्पू साहू, प्रवीण साहू, रौशन साहू सभी के पिता बालेश्वर साहू, रवि साहू पिता लक्ष्मण साहू, अंकित मिश्रा, बालेश्वर की पत्नी व 10-12 की संख्या अज्ञात लोगों ने श्रवण साहू, उसकी पत्नी सबिता देवी, साला दिनेश साहू, बेटी प्रिया कुमारी ने घेर कर मारपीट की. जिसमें एक पक्ष के सभी लोग घायल हो गये. घटनास्थल पर मौजूद नियुक्त मजिस्ट्रेट, पुलिस बल द्वारा बीच-बचाव करने के दौरान उन्हें भी चोटें लगी. सभी घायलों को कांके पुलिस ने प्राथमिक उपचार कराया. मामले में 14 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. वहीं पुलिस ने मारपीट के आरोपी पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्तार ओरोपियों को शुक्रवार को जेल भेजेगी.फोटो, थाना में मौजूद श्रवण साहू व उसकी पत्नी सबिता साहू.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










