साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी
Author Rajesh verma
Updated:
विज्ञापन

चोरों ने गुरुवार को नामकुम साप्ताहिक बाजार से चटकपुर गांव निवासी धर्मवीर महतो की होंडा साइन जेएच 01सीएल3594 की चोरी कर ली.
विज्ञापन
नामकुम.
चोरों ने गुरुवार को नामकुम साप्ताहिक बाजार से चटकपुर गांव निवासी धर्मवीर महतो की होंडा साइन जेएच 01सीएल3594 की चोरी कर ली. धर्मवीर के अनुसार वह बाजार के समीप स्थित होटल के बाहर बाइक खड़ी कर पत्नी के साथ सब्जी लेने बाजार गया था. वहां से लौटा तो बाइक गायब थी. उन्होंने थाना में मामला दायर किया है. पुलिस जांच में जुटी है.प्रत्येक बाजार को होती है बाइक चोरी :
नामकुम में गुरुवार व रविवार को साप्ताहिक हाट लगता है. जिसके आसपास समेत दूर-दूर से लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं. आये दिन बाजार से बाइक चोरी की घटना होती रहती हैं. 10 दिनों पहले भी बाजार से ब्लू रंग की पैशन प्रो जेएच 01डीए9966 बाइक चोरी हुई थी. पीड़ित ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










