ऑटो को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, छह घायल

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पलांडू में गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में ऑटो सवार महिला प्रमिला देवी की मौत हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नामकुम.

थाना क्षेत्र के पलांडू में गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में ऑटो सवार महिला प्रमिला देवी की मौत हो गयी. हादसे में संजय अरोड़ा, सीमा टोप्पो, रथ बारला, ख्रिस्तलिना तिर्की, अंजलि तिर्की, अनिता लकड़ा गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से रिम्स व अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया है. जानकारी के अनुसार नामकुम बाजार से सवारी लेकर टेंपो रामपुर की ओर जा रहा था. इसी क्रम में पलांडू में अज्ञात वाहन ने सामने से उसे टक्कर मारी दी. टक्कर में ऑटो सवार सड़क पर फेंका गये व ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया. टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. घायलों की चीख-पुकार सुनकर समाजसेवी विकास जायसवाल व स्थानीय लोग दुर्घटनास्थल पहुंचे. विकास जायसवाल ने पुलिस व 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी. हालांकि पुलिस ने सूचना मिलने पर तुरंत पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया. साथ ही शव को कब्जे में लेकर थाना ले आयी. वहीं सूचना के दो घंटे बाद एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola