ePaper

रांची के वरिष्ठ शायर शौक जालंधरी का निधन

Updated at : 12 Feb 2019 10:09 AM (IST)
विज्ञापन
रांची के वरिष्ठ शायर शौक जालंधरी का निधन

रांची: वरिष्ठ शायर शौक जालंधरी का कल देर रात निधन हो गया. वे 91 वर्ष के थे और पिछले 10-15 सालों से रांची में रह रहे थे. उर्दू अदब की दुनिया में उनका बहुत नाम था. वर्ष 2017 में उन्हें उर्दू साहित्य अवार्ड से नवाजा गया था. मूल रूप से पंजाब के रहने वाले शौक […]

विज्ञापन

रांची: वरिष्ठ शायर शौक जालंधरी का कल देर रात निधन हो गया. वे 91 वर्ष के थे और पिछले 10-15 सालों से रांची में रह रहे थे. उर्दू अदब की दुनिया में उनका बहुत नाम था. वर्ष 2017 में उन्हें उर्दू साहित्य अवार्ड से नवाजा गया था.

मूल रूप से पंजाब के रहने वाले शौक जांलधरी का पूरा नाम सामुएल डानिएल शौक जालंधरी था. वे कई महीनों से बीमार चल रहे थे. करीबी लोगों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार 14 तारीख को किया जायेगा.उनके निधन से साहित्य जगत में शोक है. सोशल मीडिया में लिखकर लोग अपनी संवेदना प्रकट कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola