झारखंड के इन जिलों में आज से हो सकती है बारिश, बढ़ेगी ठंड

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jan 2019 9:57 AM

विज्ञापन

रांची : झारखंड की राजधानी रांची सहित सूबे के कई इलाकों में शुक्रवार यानी आज से बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने इसके संकेत दिये हैं. विभाग के अनुसार 25 और 26 जनवरी को उत्‍तरी-पश्चिमी, मध्‍य और उत्‍तर-पूर्वी झारखंड के जिलों में एक-दो स्‍थानों पर हल्‍की वर्षा हो सकती है. वर्षा वाले क्षेत्र […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड की राजधानी रांची सहित सूबे के कई इलाकों में शुक्रवार यानी आज से बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने इसके संकेत दिये हैं. विभाग के अनुसार 25 और 26 जनवरी को उत्‍तरी-पश्चिमी, मध्‍य और उत्‍तर-पूर्वी झारखंड के जिलों में एक-दो स्‍थानों पर हल्‍की वर्षा हो सकती है.

वर्षा वाले क्षेत्र की बात करें तो इन जिलों में रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज भी शामिल हैं. वर्षा के बाद लोगों को और ठंड सताएगी. यहां चर्चा कर दें कि पिछले तीन-चार दिनों से झारखंड में तापमान में बढोतरी दर्ज की गयी थी और कल शाम से आकाश में बादल छाये हुए हैं.

मौसम विभाग की मानें तो 27 जनवरी को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा जिलों में एक-दो स्‍थानों पर हल्‍की वर्षा हो सकती है. पिछले 24 घंटों में हजारीबाग में 2.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है जो सूबे में सबसे अधिक थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola