झारखंड में किल्लत, पर दूसरे राज्यों को भेजी जा रही है गैस
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
इंडेन के ग्राहक परेशान, बुकिंग के बाद भी नहीं मिल पा रही गैस रांची : रांची समेत पूरे झारखंड में गैस की किल्लत है. इंडेन के ग्राहक परेशान हैं. बुकिंग के बाद भी कई दिनों तक गैस नहीं मिल रही है. सबसे खास बात यह है कि झारखंड के लोग गैस के लिए परेशान हैं […]
विज्ञापन
इंडेन के ग्राहक परेशान, बुकिंग के बाद भी नहीं मिल पा रही गैस
रांची : रांची समेत पूरे झारखंड में गैस की किल्लत है. इंडेन के ग्राहक परेशान हैं. बुकिंग के बाद भी कई दिनों तक गैस नहीं मिल रही है. सबसे खास बात यह है कि झारखंड के लोग गैस के लिए परेशान हैं और दूसरे राज्य यानी बिहार और ओड़िशा में झारखंड स्थित प्लांट से गैस भेजी जा रही है. स्थिति यह हुई है कि एजेंसियों में बैकलॉग काफी बढ़ गया है.
सिलेंडर के लिए इंतजार करते रहते हैं लोग : गैस सिलेंडर के लिए लोग परेशान हो रहे हैं. सबसे बुरी स्थिति धनबाद, देवघर, पाकुड़, दुमका, साहेबगंज आदि जिलों में है.
सिलेंडर बुकिंग करने के बाद लोग गैस आने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन समय पर गैस नहीं मिल रही है. सामान्य दिनों में झारखंड में हर दिन लगभग 150 ट्रक सिलेंडर मिलता था, लेकिन अभी 130 ट्रक सिलेंडर ही मिल पा रहा है. इंडेन की झारखंड में गैस एजेंसियों की संख्या 247 है.
ट्रक से बिहार और ओड़िशा भेजे जा रहे हैं गैस सिलेंडर
110 ट्रक गैस दूसरे राज्यों में भेज रही कंपनी
झारखंड के बोकारो और जमशेदपुर में इंडेन का प्लांट है. इन दोनों प्लांट की क्षमता 120-120 ट्रक प्रतिदिन सिलेंडर की है. एक ट्रक में लगभग 306 सिलेंडर आते हैं.
बोकारो प्लांट से लगभग 80 ट्रक बिहार और जमशेदपुर प्लांट से 30 ट्रक गैस सिलेंडर ओड़िशा भेज दिये जा रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, नवंबर तक बैकलॉग जीरो था. दिसंबर से ही परेशानी शुरू हो गयी. 15 जनवरी 2019 आते-आते यह बैकलॉग लगभग दो दिनों का हो गया है.
एक दिन में रांची समेत पूरे झारखंड में लगभग 45,900 गैस सिलेंडर की जरूरत होती है, जबकि हर दिन लगभग 39,780 गैस सिलेंडर ही मिल पा रहे हैं. इससे लोगों की परेशानी बढ़ गयी है़ उपभोक्ताओं का कहना है कि राज्य के लोगों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जबकि दूसरे राज्यों को गैस भेजी जा रही है़ यह कहां का न्याय है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










