मिशन 2019 : विपक्षी महागठबंधन व सत्ता विरोधी लहर से निबटेगी भाजपा, बनायी गयी रणनीति, तैयार की जा रही टीम

Updated at : 10 Jan 2019 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
मिशन 2019 : विपक्षी महागठबंधन व सत्ता विरोधी लहर से निबटेगी भाजपा, बनायी गयी रणनीति, तैयार की जा रही टीम

कोर कमेटी व चुनाव संचालन समिति के साथ बैठे झारखंड के लोकसभा चुनाव प्रभारी सीएम, केंद्रीय मंत्री, मुंडा सहित आला नेता हुए शामिल तीन दिनाें तक संगठन को टटोला, काम की हुई समीक्षा, दिया टास्क रांची : मिशन 2019 की जीत के लिए भाजपा कमियों को दूर करने में लगी है़ भाजपा मान कर चल […]

विज्ञापन
कोर कमेटी व चुनाव संचालन समिति के साथ बैठे झारखंड के लोकसभा चुनाव प्रभारी
सीएम, केंद्रीय मंत्री, मुंडा सहित आला नेता हुए शामिल
तीन दिनाें तक संगठन को टटोला, काम की हुई समीक्षा, दिया टास्क
रांची : मिशन 2019 की जीत के लिए भाजपा कमियों को दूर करने में लगी है़ भाजपा मान कर चल रही है कि आने वाले चुनाव में विपक्षी गोलबंदी हो सकती है़
ऐसे में विपक्ष की संभावित महागठबंधन से निबटने के लिए संगठन को धारदार और आक्रामक कैंपेन की रणनीति बनायी गयी है़ बूथ स्तर पर संगठन को दुरुस्त कर कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की जा रही है़ बुधवार को प्रदेश भाजपा के लोकसभा प्रभारी व बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने पार्टी कोर कमेटी और लोकसभा चुनाव संचालन समिति के नेताओं के साथ बैठक की़ वर्तमान राजनीतिक हालात और विपक्ष को मुद्दों में किस तरह घेरा जाये, इस पर चर्चा हुई़ केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों से जनता को जोड़ने पर बात हुई़
नेताओं ने इन पहलुओं पर अपनी बातें रखी कि केंद्र और राज्य में पार्टी की सत्ता है़ ऐसे में सत्ता विरोधी लहर को कैसे कम किया जाये, इस पर भी काम हो़ कोर कमेटी और चुनाव संचालन समिति के नेताओं ने चुनावी रणनीति पर अपने-अपने सुझाव भी दिये़ एनडीए गठबंधन को लेकर भी चर्चा
राज्य में आजसू के साथ चल रहे गठबंधन की बात भी उठी़ हाल के दिनों में आजसू के स्टैंड और आने वाले दिनों में उस पर पार्टी की भूमिका पर विचार रखे गये. उल्लेखनीय है कि श्री पांडेय तीन दिनों के प्रवास पर झारखंड आये थे़ लोकसभा प्रभारी बनने के बाद यह उनका पहला दौरा था़ इस दौरान उन्होंने पार्टी के विधायकों, पदाधिकारियों, लोकसभा प्रभारियों, जिलाध्यक्षों व प्रभारियों, सोशल मीडिया के पदाधिकारियों के साथ बैठक की़ उन्होंने सांगठनिक स्तर पर तैयारी की समीक्षा की़ संगठन की ताकत को टाटोला और आनेवाले दिनों के लिए टास्क दिये़
बैठक में ये हुए शामिल : मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, जयंत सिन्हा, राज्य सरकार के मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, सांसद रवींद्र राय, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, महामंत्री दीपक प्रकाश, बालमुकुंद सहाय, सुबोध सिंह गुड्डू सहित जिला प्रभारी व जिलाध्यक्ष़
झारखंड में पार्टी उत्साहित, सभी 14 सीटें जीतेंगे : मंगल पांडेय
लोकसभा प्रभारी मंगल पांडेय ने कहा कि वह तीन दिनों तक प्रदेश के नेताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठे़ संगठन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई़ राज्य में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता उत्साहित है़ं संगठन बेहतर तरीके से काम कर रहा है़
हम झारखंड की 14 में से 14 सीटें जीतेंगे़ राज्य में संगठन के काम में गति देने का काम किया जायेगा़ कार्यकर्ता के उत्साह और जनता का समर्थन हमारे साथ है़ केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जायेंगे़ हमारे पास परिश्रमी कार्यकर्ताओं की फौज है़ गांव, गरीब, किसान, दलित, शोषित व वंचित आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम से खुश है़ं देश की जनता का आशीर्वाद नरेंद्र मोदी के साथ है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola