ePaper

नामकुम : कांग्रेस व झामुमो के दर्जनों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

Updated at : 07 Jan 2019 9:35 AM (IST)
विज्ञापन
नामकुम : कांग्रेस व झामुमो के दर्जनों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

नामकुम : भाजपा खिजरी मंडल के तत्वावधान में रविवार को डूंगरी में सदस्यता अभियान सह वनभोज का आयोजन किया गया. इस दौरान पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोमरा कच्छप, विधायक रामकुमार पाहन व 20 सूत्री अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह की उपस्थिति में कांग्रेस, झामुमो व अन्य दलों के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाजपा […]

विज्ञापन
नामकुम : भाजपा खिजरी मंडल के तत्वावधान में रविवार को डूंगरी में सदस्यता अभियान सह वनभोज का आयोजन किया गया. इस दौरान पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोमरा कच्छप, विधायक रामकुमार पाहन व 20 सूत्री अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह की उपस्थिति में कांग्रेस, झामुमो व अन्य दलों के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. सभी का पार्टी में स्वागत किया गया.
भाजपा की सदस्यता लेनेवालों में कविता तिग्गा, मंगरा कच्छप, रामकुमार मुंडा, रोशनी कच्छप, गौतम गोप सहित अन्य शामिल हैं. कार्यक्रम के आयोजन में राजू नायक, सागर महतो, देवनाथ आइंद, सुनील मिश्रा, अंकित साहू, गणेश तिग्गा, शंकर टोप्पो, राजेश कच्छप, संजय लकड़ा, शंकर महतो, धाना उरांव, करमा उरांव की अहम भूमिका रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola