रांची : गठबंधन हुआ, तो हजारीबाग लोकसभा चुनाव लड़ेगी भाकपा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jan 2019 7:44 AM

विज्ञापन

राज्य कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया निर्णय रांची : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को पीके पांडेय की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में हुई. बैठक के बाद प्रेस से बात करते हुए राज्य सचिव सह पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी ने झारखंड में […]

विज्ञापन
राज्य कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया निर्णय
रांची : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को पीके पांडेय की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में हुई. बैठक के बाद प्रेस से बात करते हुए राज्य सचिव सह पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी ने झारखंड में सभी वामपंथी, सेक्युलर एवं प्रगतिशील विचार वाली पार्टियों का गठबंधन बनाने का प्रयास करेगी. साथ ही साझा उम्मीदवार बनाने का प्रयास किया जायेगा.
श्री मेहता ने कहा कि गठंबधन बन जाने की स्थिति में पार्टी हजारीबाग से चुनाव लड़ेगी. अन्य सीटों पर दूसरे दलों के उम्मीदवारों को सहयोग करेगी. अगर गठबंधन नहीं बनता है, तो चतरा, गोड्डा, दुमका और गिरिडीह पर चुनाव लड़ेगी. पार्टी ने सभी जिला मंत्रियों और राज्य कार्यकारिणी सदस्यों को स्पष्ट निर्देश दिया है. 20 जनवरी तक सभी जिले को बैठक करके उम्मीदवार का चयन करने का निर्देश पार्टी ने दिया है.
आठ और नौ की हड़ताल को समर्थन : आठ और नौ जनवरी को केंद्रीय श्रमिक संघों की हड़ताल को भाकपा ने समर्थन किया है. श्री मेहता ने कहा कि केंद्र की मोदी जी की सरकार द्वारा मजदूर विरोधी नीतियों एवं राष्ट्र विरोधी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को पार्टी समर्थन करती है. अाठ जनवरी को हड़ताल में जिला मुख्यालय पर जुलूस प्रदर्शन और रैली का आयोजन होगा. कार्यकारिणी की बैठक राजेंद्र यादव, महेंद्र पाठक, कनाई मॉल पहाड़िया, पशुपति कोल पंचानन, प्रमोद साहू, मंगल सिंह ओहदार, स्वयंवर पासवान, अजय पति, कोल पंचानन महतो, प्रमोद साहू, मंगल सिंह ओहदार, स्वयंवर, अजय सिंह शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola