ओमान में फंसी सिमडेगा की प्रीति कुजूर, कल पहुंचेगी झारखंड

Updated:
विज्ञापन
प्रीति कुजूर | Prabhat Khabar Network

प्रीति कुजूर | Prabhat Khabar Network

ओमान में फंसी सिमडेगा की प्रवासी श्रमिक प्रीति कुजूर की सुरक्षित घर वापसी हो गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम विभाग ने दूतावास के साथ मिलकर कार्रवाई की।

विज्ञापन

रांची: ओमान (मस्कट) में फंसी सिमडेगा की प्रवासी श्रमिक प्रीति कुजूर की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित हो गयी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर श्रम विभाग के प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने कार्रवाई की है. राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष ने भारतीय दूतावास (मस्कट) के साथ मिलकर बातचीत की और युवती की सुरक्षित घर वापसी की प्रक्रिया पूरी करायी. प्रीति एक अगस्त को भारत के लिए रवाना हो चुकी है और दो अगस्त को अपने घर झारखंड पहुंच जायेगी.

फर्जी एजेंट के धोखे में फंसी थी युवती

सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर प्रखंड स्थित मरारोमा गंझूटोली के रहने वाले रंतु कुजूर ने अपनी बहन प्रीति कुजूर के बारे में 19 जून को मदद की गुहार लगायी थी. मार्च 2026 में भारत के एक एजेंट ने उसे दुबई में 45000-50000 रुपये हर महीने कमाई का लालच देकर विदेश भेजा. लेकिन, धोखा देकर ओमान भेज दिया गया. वहां प्रीति से सिर्फ 23000-25000 रुपये में काम कराया गया. जब उन्होंने भारत लौटने की बात कही, तो कंपनी मालिक ने बहुत सारे पैसों की मांग की और परिवार वालों से 1.92 लाख लेने के बाद भी उन्हें वापस नहीं भेजा.

बातचीत से पैसों में मिली छूट, वापस किये दस्तावेज

कंपनी मालिक दो साल का ठेका पूरा होने से पहले वापसी के लिए 950 ओमानी रियाल की मांग कर रहा था. नियंत्रण कक्ष ने भारतीय दूतावास को पत्र लिखकर पीड़ित युवती की कमजोर आर्थिक स्थिति की जानकारी दी और पैसों में छूट दिलाने तथा असली कागजात वापस दिलाने का अनुरोध किया. बातचीत के बाद कंपनी मालिक 600 ओमानी रियाल करने पर माना. पैसे जमा कराने के बाद मालिक ने प्रीति कुजूर का पासपोर्ट और अन्य असली कागजात लौटा दिये.


विज्ञापन
Sunil Choudhary

लेखक के बारे में

By Sunil Choudhary

25 वर्षों से पत्रकारिता कर रहा हूँ.हार्ड न्यूज़ से राजनीतिक खबर करता रहा हूँ.वर्तमान में मुख्यमंत्री, पावर,इंडस्ट्रीज, माइंस संबंधित मामलों पर रिपोर्ट करता हूँ. बीबीसी,पैनोस और झारखंड सरकार से फेलोशिप ले चुका हूँ।कई बार अवार्ड ले चुका हूँ.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola