आजसू का विधानसभा मार्च 10 अगस्त को, तमाड़ में डिग्री कॉलेज व बुंडू में सिविल कोर्ट की मांग

सालगाडीह-हारिन बाकू केनल रोड का दुर्दशा. | Prabhat Khabar Network
आजसू पार्टी 10 अगस्त को तमाड़ से विधानसभा तक पैदल मार्च निकालेगी। पार्टी ने डिग्री कॉलेज, सिविल कोर्ट और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है।
तमाड़: आजसू पार्टी की रांची जिला समिति 10 अगस्त को तमाड़ प्रखंड के पेड़ाइडीह गांव से झारखंड विधानसभा तक पैदल मार्च निकालेगी. मार्च का नेतृत्व पार्टी के जिला वरीय उपाध्यक्ष राजकिशोर कुशवाहा करेंगे. इस संबंध में शनिवार को उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बुंडू को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था की मांग की गयी.
मार्च पेड़ाईडीह, सालगाडीह, बुंडू, नामकुम, डोरंडा, मेकन चौक व बिरसा चौक होते हुए विधानसभा पहुंचेगा. मुख्यमंत्री को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में सालगाडीह-हारिन बाकू कैनाल रोड का निर्माण, तमाड़ में डिग्री कॉलेज की स्थापना, बुंडू में सिविल कोर्ट, जेल व ट्रेजरी का निर्माण, अनुमंडलीय अस्पताल व ट्रॉमा सेंटर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं तथा बुंडू बड़ा तालाब सौंदर्यीकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग शामिल है. पार्टी ने मार्च के दौरान सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और विधि-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने का भी प्रशासन से अनुरोध किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Shubham Haldar
शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।
शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










