सावन-रक्षाबंधन पर डाकघर की सौगात, गंगाजल और वाटरप्रूफ राखी लिफाफा उपलब्ध

Updated:
विज्ञापन
उप डाकपाल गंगाजल व लिफाफा दिखाते हुये. | Prabhat Khabar Network

उप डाकपाल गंगाजल व लिफाफा दिखाते हुये. | Prabhat Khabar Network

तमाड़ डाकघर में सावन और रक्षाबंधन के लिए विशेष सुविधा शुरू की गई है। अब आप यहाँ से गंगाजल और वाटरप्रूफ राखी लिफाफे आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

तमाड़: सावन और रक्षाबंधन के मद्देनजर तमाड़ डाकघर में श्रद्धालुओं और बहनों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था शुरू की गयी है. अब डाकघर में मात्र 30 रुपये में गंगाजल तथा 10 रुपये में वाटरप्रूफ राखी लिफाफा उपलब्ध कराया जा रहा है. इस पहल से श्रद्धालु आसानी से गंगाजल प्राप्त कर सकेंगे.

वहीं बहनें अपने भाइयों को सुरक्षित तरीके से राखी भेज सकेंगी. उप डाकपाल देवनारायण रविदास ने बताया कि डाक विभाग लोगों को बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है. उन्होंने लोगों से इन सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की.


विज्ञापन
Shubham Haldar

लेखक के बारे में

By Shubham Haldar

शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।

शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola