अमरजीत बलिहार पर हमले में शामिल था नक्सली विमल

पाकुड़: दो दिन पूर्व पाकुड़ के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बारगो गांव से गिरफ्तार नक्सली विमल हेंब्रम उर्फ दाउद हेंब्रम उर्फ गोविंदा की गिरफ्तारी की पुष्टि शुक्रवार को डीआइजी प्रिया दुबे ने की. पत्रकारों से बातचीत में डीआइजी ने कहा कि यह गिरफ्तारी पुलिस की बड़ी उपलब्धि है. दाउद संताल परगना उत्तरी सब जोन माओवादी […]
पाकुड़: दो दिन पूर्व पाकुड़ के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बारगो गांव से गिरफ्तार नक्सली विमल हेंब्रम उर्फ दाउद हेंब्रम उर्फ गोविंदा की गिरफ्तारी की पुष्टि शुक्रवार को डीआइजी प्रिया दुबे ने की. पत्रकारों से बातचीत में डीआइजी ने कहा कि यह गिरफ्तारी पुलिस की बड़ी उपलब्धि है.
दाउद संताल परगना उत्तरी सब जोन माओवादी संगठन का एरिया कमांडर है. उसके पास से हथियार व जिंदा कारतूस भी मिले हैं. डीआइजी के अनुसार गत 19 जून को गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी रंजीत कुमार मिंज, चंद्रदेव राम, लव कुमार, उमेश चंद्र प्रसाद, सअनि अनंत कुमार, जिला बल एवं आइआरबी बल ने बारगों गांव में छापेमारी कर दाउद को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया.
विमल के पास से एक पिस्तौल एवं मैगजीन में तीन लोड जिंदा कारतूस को भी जब्त किया गया है. गिरफ्तार विमल ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसने विशुनपुर पहाड़ में कुछ हथियार छुपा रखा है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने विशुनपुर पहाड़ पर छापेमारी की. वहां से पुलिस से एसएलआर राइफल एवं पांच जिंदा कारतूस बरामद किया. डीआइजी ने बताया कि विमल ने वर्ष 2011 के दिसंबर में रामगढ़ थाना के सापडहर में पुलिस मुखबिरी के आरोप में श्रीकांत किस्कू की गला काट कर हत्या कर दी थी. वर्ष 2012 के नवंबर माह में काठीकुंड थाना के जमनी गांव में जेबीआर कंपनी की हाइवा, जेसीबी, डंफर, कंट्रोल यूनिट, कांटा मशीन में आग लगाने, लिट्टीपाड़ा के सिमलढाब में पुलिस नक्सली मुठभेड, 2013 में एसपी अमरजीत बलिहार एवं काफिले पर हमला कर एसपी सहित पांच जवान की हत्या का वह आरोपी है. वहीं शिकारीपाड़ा के बासकेंद्री में पुलिस पर फायरिंग करने, लोकसभा चुनाव के दौरान शिकारीपाड़ा के असना में पोलिंग पार्टी एवं पुलिस पार्टी पर हमले की घटना में वह शामिल था. विमल के पास से दो मोबाइल भी बरामद किये गये हैं.
इसमें एक मोबाइल पाकुड़ जिले के शहीद जवान राजीव शर्मा का है. डीआइजी ने बताया कि विमल ने पूछताछ में अपने अन्य सहयोगियों का नाम बताया है. उनकी तलाश में छापेमारी चल रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार नक्सली एरिया कमांडर शहीद पुलिस जवान के लूटे गये मोबाइल से कई लोगों को धमकी देता था. इसकी भनक पुलिस को मिली. मोबाइल लोकेशन के आधार पर नक्सली को गिरफ्तार किया गया. विमल ने झारखंड के बाहर जाकर प्रशिक्षण प्राप्त किया है. डीआइजी के अनुसार नक्सली की गिरफ्तारी अभियान में शामिल पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों को सम्मानित करने के लिए राज्य के डीजी को लिखा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




