तीरंदाजी एकेडमी का स्थापना दिवस मना

तीरंदाजी एकेडमी का 16वां तथा सिल्ली स्पोर्ट्स एकेडमी का 24वां स्थापना दिवस संयुक्त रूप से मनाया गया.
सिल्ली. बिरसा मुंडा तीरंदाजी हॉस्टल परिसर में सोमवार को बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडमी का 16वां तथा सिल्ली स्पोर्ट्स एकेडमी का 24वां स्थापना दिवस संयुक्त रूप से मनाया गया. जिसमें एकेडमी के सभी खिलाड़ी द्वारा केक काट कर एक-दूसरे को केक खिलाया एवं शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम में एशियन गेम्स सिल्वर मेडलिस्ट मधुमिता कुमारी, प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार सविता कुमारी, अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज कृष चंद्रदेव, राष्ट्रीय पदक विजेता सुरभि पाल, अभिषेक कुमार समेत सभी तीरंदाज व कोच शामिल हुए. बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडमी सिल्ली के मुख्य संरक्षक सुदेश महतो, अध्यक्ष नेहा महतो ने सभी तीरंदाजों को व सभी पदाधिकारियों को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




