राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में अंशु पटेल ने जीता रजत

Updated:
विज्ञापन
राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में अंशु पटेल ने जीता रजत

अंशु पटेल ने राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के टीम इवेंट में रजत पदक जीत कर केंद्र एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है.

विज्ञापन

सिल्ली. सिल्ली के आवासीय तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के अंशु पटेल ने राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के टीम इवेंट में रजत पदक जीत कर केंद्र एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है. इसकी जानकारी देते हुए कोच शिशिर महतो ने बताया कि आंध्र प्रदेश के गुंटूर शहर में दो से छह अप्रैल तक आयोजित अंडर 15 मिनी सब जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड राज्य रिकर्व बालिका टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अंशु पटेल, खुशी कुमारी और आलिया श्रीवास्तव की टीम ने बेहद रजत पदक प्राप्त किया है. इनकी इस उपलब्धि पर रांची जिला तीरंदाजी संघ के मुख्य संरक्षक पूर्व खेल मंत्री सुदेश कुमार महतो, वरीय उपाध्यक्ष झारखंड तीरंदाजी संघ सह झारखंड ओलंपिक संघ के नेहा महतो, सचिव चंचल भट्टाचार्य के साथ-साथ संघ के पदाधिकारियों व जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र सिंह, झारखंड टीम के कोच श्वेता पांडे ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.

विज्ञापन
Vishnu Giri

लेखक के बारे में

By Vishnu Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola