रांची : बकोरिया कांड का दस्तावेज मांगा
Updated at : 26 Dec 2018 9:50 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : पलामू के सतबरवा ओपी क्षेत्र के बकोरिया में आठ जून 2015 को हुई कथित पुलिस नक्सली मुठभेड़ मामले की सीबीआइ जांच शुरू होने के बाद अब अन्य एजेंसियां भी सक्रिय हो गयी हैं. सूत्रों के मुताबिक सीआरपीएफ की ओर से मामले में पुलिस मुख्यालय अौर सीआइडी को पत्र भेज कर उस रिपोर्ट की […]
विज्ञापन
रांची : पलामू के सतबरवा ओपी क्षेत्र के बकोरिया में आठ जून 2015 को हुई कथित पुलिस नक्सली मुठभेड़ मामले की सीबीआइ जांच शुरू होने के बाद अब अन्य एजेंसियां भी सक्रिय हो गयी हैं.
सूत्रों के मुताबिक सीआरपीएफ की ओर से मामले में पुलिस मुख्यालय अौर सीआइडी को पत्र भेज कर उस रिपोर्ट की मांग की गयी है जो राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पूर्व में भेजी गयी थी. उक्त मुठभेड़ में शामिल सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के अफसरों और जवानों से भी सीबीआइ पूछताछ करेगी. यही वजह है कि मामले से जुड़े दस्तावेज को एकत्र करने का काम सीआरपीएफ ने शुरू किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




