रांची : राहुल के खिलाफ सड़क पर उतरेगा भाजयुमो
Updated at : 19 Dec 2018 9:24 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे़ राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद पिछले दिनों इस मुद्दे पर राहुल गांधी द्वारा दिये गये बयान का विरोध करेंगे़ भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन के आह्वान पर कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे़ भाजयुमो के मीडिया प्रभारी संजय पोद्दार ने कहा है […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे़ राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद पिछले दिनों इस मुद्दे पर राहुल गांधी द्वारा दिये गये बयान का विरोध करेंगे़ भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन के आह्वान पर कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे़
भाजयुमो के मीडिया प्रभारी संजय पोद्दार ने कहा है कि उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा़ भाजयुमो कार्यकर्ता श्री गांधी के खिलाफ धरना देंगे़ भाजयुमो का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मामले में संतुष्टि जाहिर करते हुए क्लीन चिट दी है़ इसके बावजूद श्री गांधी ने तथ्यहीन, बेबुनियाद, निराधार और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर दुष्प्रचार कर देश की जनता को गुमराह करने का काम किया है़ लिहाजा, इनको लोकसेवक पद से मुक्त करने की मांग की जायेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




