ePaper

अचानक दोबारा बिगड़ी लालू प्रसाद यादव की तबीयत

Updated at : 15 Dec 2018 12:02 AM (IST)
विज्ञापन
अचानक दोबारा बिगड़ी लालू प्रसाद यादव की तबीयत

रांची : रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की सेहत में उतार-चढ़ाव जारी है. राजद प्रमुख को फिलहाल यूरिन इन्फेक्शन की शिकायत है. ऐसे में उनका इलाज कर रहे डॉक्टर बारीकी से उनकी सेहत पर नजर बनाये हुए हैं. कुछ दिनों पहले तक रिम्स […]

विज्ञापन
रांची : रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की सेहत में उतार-चढ़ाव जारी है. राजद प्रमुख को फिलहाल यूरिन इन्फेक्शन की शिकायत है. ऐसे में उनका इलाज कर रहे डॉक्टर बारीकी से उनकी सेहत पर नजर बनाये हुए हैं.

कुछ दिनों पहले तक रिम्स के डॉक्टरों की टीम ने बताया था कि लालू प्रसाद की सेहत फिलहाल नॉर्मल है. लेकिन अचानक उनकी तबीयत दोबारा बिगड़ गयी है. डॉक्टरों के अनुसार लालू प्रसाद के यूरिन इन्फेक्शन को दूर करने के लिए उन्हें एंटीबायोटिक दवाएं दी जा रही हैं.

उम्मीद जतायी जा रही है कि इससे जल्द ही उनकी सेहत दोबारा सामान्य हो जायेगी. दरअसल लालू प्रसाद कई बीमारियों से जूझ रहे हैं. किडनी की बीमारी के आलावा उन्हें हार्ट, हाई ब्लड प्रेशर और हाई शुगर की भी समस्या है.
डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल लालू के ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर लिया गया है. साथ ही उनके डायट का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है.
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर नहीं हो पायी सुनवाई
रांची. झारखंड हाइकोर्ट में शुक्रवार को चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की अोर से दायर जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो पायी. याचिका सुनवाई के लिए हाइकोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में सूचीबद्ध थी.
प्रार्थी ने तीन मामलों में जमानत याचिका दायर की है. एक ही मामला सूचीबद्ध था. कहा गया कि मामले की सुनवाई एक साथ होगी. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी लालू प्रसाद ने चारा घोटाले के आरसी-64ए/96, आरसी-68ए/96 व आरसी-38ए/96 में याचिका दायर कर जमानत देने का आग्रह किया है.
उक्त मामलों में सीबीआइ की अदालत द्वारा सजा सुनायी गयी है. फिलहाल प्रार्थी लालू प्रसाद गंभीर रूप से बीमार हैं. उनका रिम्स में इलाज चल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola