रांची : डॉ अरुण कुमार सिंह को कृषि विज्ञान अकादमी फेलोशिप
Updated at : 14 Dec 2018 8:54 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, अनुसंधान केंद्र प्लांडू रांची के प्रधान डॉ अरुण कुमार सिंह को राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी फेलोशिप प्रदान किया गया है. डॉ अरुण 28 वर्षों से सब्जी की किस्म को लेकर अनुसंधानरत हैं इन्होंने सब्जियों की 21 उन्नत किस्म का विकास किया है. उन्हें कृषि अनुसंधान […]
विज्ञापन
रांची : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, अनुसंधान केंद्र प्लांडू रांची के प्रधान डॉ अरुण कुमार सिंह को राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी फेलोशिप प्रदान किया गया है. डॉ अरुण 28 वर्षों से सब्जी की किस्म को लेकर अनुसंधानरत हैं
इन्होंने सब्जियों की 21 उन्नत किस्म का विकास किया है. उन्हें कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिये 2014 में फखरुद्दीन अली अहमद पुरस्कार से नवाजा गया था. वहीं, वर्ष 2017 में विश्वजीत मेमोरियल अवार्ड व कंफेडरेशन ऑफ हॉर्टीकल्चर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से फेलोशिप प्रदान किया गया है. डॉ सिंह बनारस हिंदू विवि की कार्यकारिणी परिषद के सदस्य भी हैं. उन्हें फेलोशिप दिये जाने पर कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




