रांची : क्षेत्रीय मुद्दों को दरकिनार कर जनता का दिल नहीं जीत सकते हैं : सुदेश महतो
Updated at : 12 Dec 2018 7:26 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम से साफ है कि क्षेत्रीय मुद्दों को दरकिनार कर जनता का दिल नहीं जीता जा सकता है. चुनाव में जनता का निर्णय सर्वोपरि है. तीन राज्यों छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भाजपा के पिछड़ने पर गौर किया […]
विज्ञापन
रांची : आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम से साफ है कि क्षेत्रीय मुद्दों को दरकिनार कर जनता का दिल नहीं जीता जा सकता है. चुनाव में जनता का निर्णय सर्वोपरि है. तीन राज्यों छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भाजपा के पिछड़ने पर गौर किया जाना चाहिए. भाजपा लंबे समय से वहां शासन में रही, जबकि तेलंगाना में टीआरएस ने पूर्ण बहुमत हासिल किया़ इस परिणाम पर आत्ममंथन करना चाहिए.
एंटी इंकंबेंसी ने काम किया : सीपी चौधरी
रांची : पेयल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि छत्तीसगड़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में एंटी इंकंबेंसी फैक्टर ने काम किया है. लोगों ने सरकार के खिलाफ वोट किया है. जनता का फैसला है, इसका सम्मान करते हैं. लेकिन रिजल्ट पर चिंतन भी किया जाना चाहिए.
आखिर किन वजहों से वहां भाजपा की हार हुई है. जहां तक मुझे लगता है कि इस बार तीनों राज्यों में तालमेल की कमी दिख रही थी. जनहित के मुद्दों पर सरकार ने फोकस नहीं किया या जनता तक बातें नहीं पहुंच सकी. विपक्ष सरकार के घेराबंदी करने में कामयाब हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




