ePaper

रांची : तीन डिग्री के करीब पहुंचा कांके का पारा

Updated at : 11 Dec 2018 7:15 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : तीन डिग्री के करीब पहुंचा कांके का पारा

रांची : पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है. इसकी वजह से राजधानी रांची और आसपास के इलाकों का न्यूनतम तापमान गिरा है और ठंड बढ़ी है. कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के कृषि भौतिकी विभाग का दावा है कि संस्थान के परिसर में स्थित मशीन ने सोमवार सुबह […]

विज्ञापन
रांची : पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है. इसकी वजह से राजधानी रांची और आसपास के इलाकों का न्यूनतम तापमान गिरा है और ठंड बढ़ी है. कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के कृषि भौतिकी विभाग का दावा है कि संस्थान के परिसर में स्थित मशीन ने सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया है. वहीं, अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि, मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि कांके का तापमान सोमवार को 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा.
इससे पहले रविवार को बीएयू परिसर में लगे तापमान मापने के यंत्र ने कांके क्षेत्र का न्यूनतम तापमान करीब 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया था. वहीं, मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राजधानी रांची का अधिकतम तापमान सोमवार को 24.9 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले कुछ दिनों में तापमान इसी तरह रहने की उम्मीद है. न्यूनतम तापमान और गिर सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola