रांची : निवेशकों ने झारखंड में प्लास्टिक पार्क में निवेश की इच्छा जतायी
Updated at : 04 Dec 2018 9:23 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : कोलकाता में आयोजित तीन दिवसीय इंडप्लास-18 में आये निवेशकों ने झारखंड में प्रस्तावित प्लास्टिक पार्क में निवेश की इच्छा जतायी है. यहां उद्योग निदेशालय द्वारा एक स्टॉल लगाया गया था. स्टॉल में निवेशकों को बताया गया कि झारखंड सरकार प्लास्टिक इंडस्ट्रीज को प्राथमिकता में रखी हुई है, क्योंकि इसमें रोजगार का सृजन ज्यादा […]
विज्ञापन
रांची : कोलकाता में आयोजित तीन दिवसीय इंडप्लास-18 में आये निवेशकों ने झारखंड में प्रस्तावित प्लास्टिक पार्क में निवेश की इच्छा जतायी है. यहां उद्योग निदेशालय द्वारा एक स्टॉल लगाया गया था. स्टॉल में निवेशकों को बताया गया कि झारखंड सरकार प्लास्टिक इंडस्ट्रीज को प्राथमिकता में रखी हुई है, क्योंकि इसमें रोजगार का सृजन ज्यादा होता है. देवघर में झारखंड प्लास्टिक पार्क का निर्माण हो रहा है.
यहां निवेशकों को सरकार तमाम तरह की सुविधाएं देगी. इंडप्लास में इंडियन प्लास्टिक फेडरेशन के अध्यक्ष आलोक टिबड़ेवाल ने घोषणा की है कि दो महीने के अंदर ही इंडियन प्लास्टिक फेडरेशन के झारखंड चैप्टर का गठन कर लिया जायेगा, ताकि राज्य में प्लास्टिक इंडस्ट्रीज को बढ़ावा दिया जा सके. तीन दिवसीय इस आयोजन में झारखंड के स्टॉल में 300 से अधिक निवेशकों ने प्लास्टिक पार्क के बाबत जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




