रांची : 350 विद्यार्थियों को स्नातक व परास्नातक की डिग्री, वरिष्ठ कलाकार हुए सम्मानित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Dec 2018 9:46 AM

विज्ञापन

रांची : बंगीय संगीत परिषद का दीक्षांत समारोह रविवार को यूनियन क्लब में हुआ. इसमें नृत्य, संगीत व कला के क्षेत्र में लगभग 350 विद्यार्थियों को स्नातक व परास्नातक की डिग्री प्रदान की गयी. विद्यार्थियों को संगीत विभाकर, संगीत रत्न, अंकन विभाकर व अंकन रत्न की डिग्री दी गयी. वहीं, वरिष्ठ कलाकार तारक शंकर दास […]

विज्ञापन
रांची : बंगीय संगीत परिषद का दीक्षांत समारोह रविवार को यूनियन क्लब में हुआ. इसमें नृत्य, संगीत व कला के क्षेत्र में लगभग 350 विद्यार्थियों को स्नातक व परास्नातक की डिग्री प्रदान की गयी. विद्यार्थियों को संगीत विभाकर, संगीत रत्न, अंकन विभाकर व अंकन रत्न की डिग्री दी गयी.
वहीं, वरिष्ठ कलाकार तारक शंकर दास को कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए भास्कर चिंतामणि कौर स्मृति पुरस्कार दिया गया. वहीं, मानिक शॉ को उनके व्यापक योगदान के लिए विशेष सम्मान से नवाजा गया. समारोह में सीइटी सेल रांची के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर काजल दास मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे. वहीं, बंगीय संगीत परिषद कोलकाता के कोषाध्यक्ष श्यामल गांगुली, श्वेतांक सेन समेत कई अतिथिगण मौजूद थे. इस मौके पर श्री दास ने कहा कि कला एवं संगीत के जरिये मानव के नैतिक एवं मानवीय गुणों का विकास होता है. मानव का चरित्र निर्माण होता है. संगीत एवं कला का समावेश व्यक्ति को असीम शांति की ओर ले जाता है और उसे भौतिक बंधनों से मुक्त करता है.
इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई. वहीं, बैतालिक संस्थान द्वारा प्रबीर लाहिड़ी व प्रोनोति लाहिड़ी के निर्देशन में रवींद्र संगीत व गीतांजलि संस्था की अदविका रंजन के द्वारा एकल गीत प्रस्तुत किया गया.
इसके अलावा गीताली संस्था की छात्राओं द्वारा नमिता दास व शालिनी कुजूर के निर्देशन में कत्थक नृत्य पेश किया गया. समारोह का संचालन दीपक सिन्हा ने किया. मौके पर गौतम बख्शी, हरेन ठाकुर, शर्मिला ठाकुर, दिव्येंदु पाल, सुबीर लाहिड़ी, तपन दास, शुभाशिष मित्रा, मीना मुखर्जी, पाराेमिता चौधरी, सुदेशना चौधरी, सुदीप्ता चक्रवर्ती, रीता डे, मानस मुखर्जी, रजनी सेन, प्रवीण कर्मकार व सुजान पंडित आदि कलाकार मौजूद थे.
शोक सभा का आयोजन : दीक्षांत समारोह शुरू होने से पूर्व जाने-माने संगीतज्ञ व मैहर घराने की विदुशी अन्नपूर्णा देवी व इमदादखानी घराने के सितार वादक उस्ताद इमरात खान के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान वक्ताओं ने दोनों कलाकारों के जीवन काल पर प्रकाश डाला.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola