रांची : जेल में ही दिया जायेगा सेवा समाप्ति का पत्र
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Nov 2018 8:41 AM (IST)
विज्ञापन

हड़ताली पारा शिक्षकों पर कार्रवाई नव नियुक्त शिक्षकों के योगदान की प्रक्रिया शुरू रांची : राज्य सरकार ने जेल भेजे गये लगभग 300 पारा शिक्षकों की सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. कई जिलों में इसकी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. कुछ जिलों में जहां इस आशय का पत्र भी जारी […]
विज्ञापन
हड़ताली पारा शिक्षकों पर कार्रवाई
नव नियुक्त शिक्षकों के योगदान की प्रक्रिया शुरू
रांची : राज्य सरकार ने जेल भेजे गये लगभग 300 पारा शिक्षकों की सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. कई जिलों में इसकी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. कुछ जिलों में जहां इस आशय का पत्र भी जारी कर दिया गया है, वहीं दूसरी ओर कुछ जिलों में सोमवार को प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी. हटाये गये पारा शिक्षकों को सेवा समाप्त करने संबंधित पत्र जेल अधीक्षक के माध्यम से उन्हें उपलब्ध कराया जायेगा.
पारा शिक्षकों को हटाये जाने के बाद उनकी जगह नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है. विभिन्न जिलों में शिक्षक पात्रता परीक्षा सफल अभ्यर्थियों का आवेदन जमा लिया जा रहा है.
हटाये गये पारा शिक्षकों की जगह नव नियुक्त शिक्षकों के योगदान देने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो जायेगी. रांची में पहले दिन लगभग 87 अभ्यर्थियों ने आवेदन जमा किया है. जेल भेजे गये रांची के 11 पारा शिक्षकों की जगह इनकी पोस्टिंग कर दी गयी है. सोमवार ने शिक्षक विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य करने लगेंगे.
हड़ताली पारा शिक्षकों को नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू
हड़ताली पारा शिक्षकों को नोटिस देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है. पारा शिक्षकों को विद्यालय प्रबंध समिति के माध्यम से नोटिस दिया जा रहा है. नोटिस नहीं लेने वाले पारा शिक्षकों के घर पर नोटिस चिपकाया जायेगा. पारा शिक्षक को नोटिस का जवाब देने के लिए 30 दिन का समय दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




