रांची : बाहरी की हुई बहाली जांच कर रद्द करें परीक्षाफल : रामटहल

Updated at : 19 Nov 2018 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : बाहरी की हुई बहाली जांच कर रद्द करें परीक्षाफल : रामटहल

रांची : भाजपा सांसद रामटहल चौधरी ने जेएसएससी द्वारा ली गयी पीजीटी (प्लस टू) शिक्षक बहाली पर सवाल उठाया है. इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है. साथ ही बाहरी अभ्यर्थियों की बहाली का आरोप लगाया है. उन्होंने इस मामले की जांच करा कर परीक्षाफल को रद्द करने का आग्रह किया है. श्री चौधरी […]

विज्ञापन
रांची : भाजपा सांसद रामटहल चौधरी ने जेएसएससी द्वारा ली गयी पीजीटी (प्लस टू) शिक्षक बहाली पर सवाल उठाया है. इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है. साथ ही बाहरी अभ्यर्थियों की बहाली का आरोप लगाया है.
उन्होंने इस मामले की जांच करा कर परीक्षाफल को रद्द करने का आग्रह किया है. श्री चौधरी ने प्रभात खबर में छपी खबर का हवाला देते हुए कहा कि सामान्य कोटि में 75 % अभ्यर्थी बाहरी है.
उन्होंने सरकार से परीक्षाफल को रद्द करते हुए स्थानीय अभ्यर्थी को प्राथमिकता देते हुए बहाल करने की मांग की है. कहा कि झारखंड के अभ्यर्थियों की अन्य राज्यों में आज तक शिक्षक पद पर कहीं नहीं बहाली हुई है और यहां बाहरी लोगों को बहाल किया जा रहा है.
बाहरी लोग झारखंड की भाषा, संस्कृति आदि से अवगत नहीं है, इसके बाद भी बाहरी लोगों की बहाली करनी है, तो झारखंड राज्य होने का क्या मतलब है. झारखंड के स्थानीय युवक-युवतियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. झारखंड के आदिवासी व मूलवासियों की जानबूझ कर छंटनी की जाती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola