रांची : रसोइयों ने स्थगित किया आंदोलन
Updated at : 18 Nov 2018 6:52 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया/संयोजिका/अध्यक्ष संघ ने शनिवार को अपना आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की. संघ अपनी मांगों को लेकर 25 सितंबर से राजभवन के समक्ष धरना दे रहा था. संघ स्कूलों से हटायी गयी रसोइयों को विद्यालय में वापस रखने, तमिलनाडु की तर्ज पर संयोजिका रसोइया को फोर्थ ग्रेड में शामिल करने, […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया/संयोजिका/अध्यक्ष संघ ने शनिवार को अपना आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की. संघ अपनी मांगों को लेकर 25 सितंबर से राजभवन के समक्ष धरना दे रहा था.
संघ स्कूलों से हटायी गयी रसोइयों को विद्यालय में वापस रखने, तमिलनाडु की तर्ज पर संयोजिका रसोइया को फोर्थ ग्रेड में शामिल करने, न्यूनतम 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने, विद्यालयों के विलय का निर्णय वापस लेने, 10 माह की जगह पूरे वर्ष का मानदेय देने, रसोइयों के बकाया मानदेय का भुगतान जल्द करने, रसोइया व संयोजिका का पांच लाख का बीमा कराने की मांग को लेकर अांदोलन कर रही थीं.
संघ की अनिता देवी ने बताया कि सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है. राजधानी में रसोइयों पर लाठीचार्ज किया गया. रसोइयों पर की गयी कार्रवाई के विरोध में राज्य भर की रसोइया एक सप्ताह तक विद्यालय में काला बिल्ला लगाकर खाना बनायेंगी. राज्य की रसोइया दिल्ली में होनेवाले राष्ट्रीय आंदोलन में भी भाग लेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




