रांची : पूर्व पार्षद के संबंधियों ने जागरण में हथियार लहराये, पूर्व पार्षद ने घर में घुस कर तोड़फोड़ का आरोप लगाया
Updated at : 15 Nov 2018 1:16 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के चूना भट्ठा चौक पर छठ पर्व के अवसर पर झारखंड युवा जागृति मंच की आेर से जागरण का आयोजन किया गया था़ उस जागरण में पूर्व पार्षद आशा देवी, अनिल कसेरा का भतीजा राहुल गुप्ता, संतोष गुप्ता व आठ दस अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की और हथियार लहराये़ हथियार […]
विज्ञापन
रांची : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के चूना भट्ठा चौक पर छठ पर्व के अवसर पर झारखंड युवा जागृति मंच की आेर से जागरण का आयोजन किया गया था़ उस जागरण में पूर्व पार्षद आशा देवी, अनिल कसेरा का भतीजा राहुल गुप्ता, संतोष गुप्ता व आठ दस अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की और हथियार लहराये़ हथियार लहराने व हंगामा के बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी़ महिलाएं व पुरुष इधर-उधर भागने लगे़ कलाकारों को आयोजकों ने सुरक्षित एक घर में पहुंचा दिया़
हंगामा के बाद कार्यक्रम बंद कर दिया गया था़ इस दौरान कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की गयी़ चेन भी लूटने का आरोप लगाया गया है़ इस मामले में मारपीट में जख्मी दीपक सिन्हा ने सुखदेवनगर थाना मेें लिखित शिकायत की है. मामले में पूर्व पार्षद आशा देवी ने भी घर में तोड़फोड़ करने की शिकायत दर्ज करायी है.
बताया जाता है कि चूना भट्ठा चौक पर हो रहे जागरण में पूर्व पार्षद को आमंत्रित नहीं किया गया था, इसलिए वे लोग खफा थे़ इधर इस संबंध में पूर्व पार्षद आशा देवी के पति अनिल कसेरा का कहना है कि वह पान खाने के लिए चूना भट्ठा चौक से थोड़ा पहले एक दुकान पर गये थे़ जब वह घर लौटे तो देखा कि उनके घर व गाड़ियों में तोड़फोड़ की गयी है़
इधर, सुखदेवनगर पुलिस का कहना है कि पूर्व पार्षद के पति अनिल केसरा सहित उसके भतीजे व उनके अन्य समर्थकों ने ही जागरण में तोड़फोड़ की, हथियार चमकाये़ उसके बाद ही जागरण में विघ्न उत्पन्न करने के कारण कुछ लोगों ने अनिल कसेरा के घर में तोड़फोड़ की़ इधर, पुलिस ने अनिल केसरा को हिरासत मेें लिया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




