आठ हजार पुलिसकर्मियों को मिला प्रमोशन व 2500 लोग सहायक पुलिस बने : डीजीपी

Updated at : 15 Nov 2018 12:12 AM (IST)
विज्ञापन
आठ हजार पुलिसकर्मियों को मिला प्रमोशन व 2500 लोग सहायक पुलिस बने : डीजीपी

रांची : झारखंड स्थापना दिवस परेड एवं अलंकरण समारोह 2018 के अवसर पर बुधवार को जैप वन ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अफसरों और कर्मियों को संबोधित करते हुए डीजीपी डीके पांडेय ने कहा कि वर्तमान सरकार की पहल पर पुलिस में 15 हजार नयी नियुक्तियां हुई हैं. वहीं आठ हजार लोगों को […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड स्थापना दिवस परेड एवं अलंकरण समारोह 2018 के अवसर पर बुधवार को जैप वन ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अफसरों और कर्मियों को संबोधित करते हुए डीजीपी डीके पांडेय ने कहा कि वर्तमान सरकार की पहल पर पुलिस में 15 हजार नयी नियुक्तियां हुई हैं. वहीं आठ हजार लोगों को प्रमोशन मिला है.
इसके अलावा नक्सल प्रभावित इलाके के युवक-युवतियों को रोजगार से जोड़ने के लिए 2500 लोगों को सहायक पुलिस में नियुक्त किया गया है. गृह सचिव एसकेजी रहाटे ने कहा कि पुलिस में नियुक्ति से मानव संसाधन में बढ़ोतरी हुई और कार्यकुशलता भी आयी है. डीजी जैप नीरज सिन्हा ने कहा कि वर्तमान सरकार में पुलिस को कई संसाधन और साधन मिले हैं. इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी दिया.
विशिष्ट सेवा के लिए राज्यपाल पदक : संजय कुमार (विशेष शाखा)
वीरता के लिए मुख्यमंत्री पदक : शांति राम महतो, छोटेलाल कुमार (दोनों पलामू), अभिशेष कुमार, मिथुन कुमार रवि, मनोज कुमार बाउरी, छोटू यादव, इंद्रजीत तिवारी, श्यामनंदन प्रसाद गुप्त, मनोज कुमार, अजीत कुमार, दिनेश कुमार मंडल, मनोज कुमार, सिक्की पुन, दिलीप दास, भूषण कुल्लू, चंदन कुमार मेहता, प्रसनजीत कुमार, फेकन मांझी (सभी झारखंड जगुआर), अनोज कुमार ओझा, चंद्रशेखर तिवारी, विनय कुमार, वेद प्रकाश (सभी लातेहार), कृष्णा मुर्मू (आइआरबी-01, जामताड़ा), उपेंद्र कुमार राय, मो अजहरुद्दीन खां, जेना उरांव, रामनंदन कुमार, लालमोहन कुमार (सभी गिरिडीह), नौशाद आलम, रविशंकर, ठुरवा मुंडा, भरत उरांव (सभी सिमडेगा), प्रवीण तिवारी, कृष्णा उरांव (दोनों रांची).
सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक : अनूप बिरथरे (एसएसपी जमशेदपुर), अजीत पीटर डुंगडुंग (ग्रामीण एसपी रांची), वीरेंद्र प्रसाद यादव (डीएसपी आइआरबी-2 ), सुधीर कुमार (डीएसपी सीसीआर जमशेदपुर), अशोक कुमार सिंह (धनबाद), अनिमेष कुमार गुप्ता (इंस्पेक्टर जमशेदपुर), इंस्पेक्टर मनोज कुमार, पावेरूस टोप्पो, सोमनाथ पोड़ैया, संजय कुमार श्रेष्ठ, बैद्यनाथ ठाकुर, गणेश शर्मा, आनंद प्रधान, विमल ठकुरी (सभी झारखंड जगुआर), शैलेश प्रसाद, अजय प्रसाद, रमेश कुमार तिवारी, मनोज कुमार सिंह (सभी लोहरदगा), रजनीकांत (धनबाद), ज्योति खलखो, मनतोरा देवी (दोनों जैप-10 होटवार), कुंदन सिंह राणा, लेख बहादुर राणा, रूपेन क्षेत्री, मिलन कुमार प्रधान (सभी जैप-1 रांची), मुनीर खां (जमशेदपुर), सुबास जोजो, तेयोफिल टोप्पो (दोनों खूंटी).
राष्ट्रपति द्वारा वीरता के लिए पुलिस पदक : प्रवीण कुमार झा, अमरनाथ और खूंटी एसपी अश्विनी सिन्हा
वीरता के लिए पुलिस पदक : प्रभात कुमार डीआइजी बोकारो, मो अर्शी एसपी अभियान, अजय ठाकुर, सुबोध कुमार और जावेद अख्तर
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक : शंभु ठाकुर (आइजी पुलिस मुख्यालय), इंस्पेक्टर संजय कुमार राणा
सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक : राजीव रंजन सिंह (एसपी गोड्डा), शैलेंद्र कुमार सिन्हा (एसपी विशेष शाखा, मुख्यमंत्री की सुरक्षा में ), डीएसपी नवल शर्मा, डीएसपी अमित कुमार, इंस्पेक्टर विजयेता, रानी मुकुट, जर्नादन सिंह, वृद्धि चंद्र मिश्रा, कामेश्वर चौबे, उस्मान शेख,
अखिलेश कुमार सिंह, वीरेंद्र राय, दिवाकर सिंह, बुद्धदेव उरांव, राम प्रवेश शर्मा, उदय कुमार, भुवनेश्वर महतो, वीरेंद्र कुमार, संध्या देवी, एसपी स्पेशल ब्रांच आलोक कुमार, रमेश भगत, मंतुष्ट महतो, विनोद कुमार जायसवाल, रामलाल राम, संजय थापा, धनेश सिंह, राजेश्वर प्रसाद और अब्दुल खैर.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola