रांची : आज छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार करेंगे सीएम
Updated at : 12 Nov 2018 9:12 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास 12 नवंबर को छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार करेंगे. छत्तीसगढ़ विधानसभा का चुनाव दो चरण में होना है. पहले चरण में 12 नवंबर को 18 विधानसभाओं में चुनाव होना है. दूसरे चरण का चुनाव 20 नवंबर को होगा. दूसरे चरण के चुनाव से पहले भी मुख्यमंत्री दो दिन चुनाव प्रचार के […]
विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास 12 नवंबर को छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार करेंगे. छत्तीसगढ़ विधानसभा का चुनाव दो चरण में होना है. पहले चरण में 12 नवंबर को 18 विधानसभाओं में चुनाव होना है. दूसरे चरण का चुनाव 20 नवंबर को होगा.
दूसरे चरण के चुनाव से पहले भी मुख्यमंत्री दो दिन चुनाव प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ जायेंगे. वे 17 व 18 नवंबर को चुनाव प्रचार के लिए जायेंगे. इससे पहले भी उन्होंने एक दिन छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार किया है. छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रदेश भाजपा की ओर से 70 प्रवासी कार्यकर्ता पिछले एक माह से कैंप कर रहे हैं.
साथ ही स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं का सहयोग कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने स्टार प्रचारकों की 40 सदस्यीय टीम बनायी है. इसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




