मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड को दी दीपोत्सव की शुभकामनाएं, कही यह बात

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दीपों के पर्व दीपावली पर प्रदेश के लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं. सोशल मीडिया ट्विटर के माध्यम से सीएम ने समस्त झारखंडवासियों को दीपावली पर अनंत मंगलकामनाएं दी हैं. श्री दास ने ट्वीट किया है कि दीपोत्सव पर वह प्रदेश और प्रदेश के लोगों की सुख, […]
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दीपों के पर्व दीपावली पर प्रदेश के लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं. सोशल मीडिया ट्विटर के माध्यम से सीएम ने समस्त झारखंडवासियों को दीपावली पर अनंत मंगलकामनाएं दी हैं.
प्रकाश के त्योहार दीपावली के अवसर पर आइये हम झारखण्ड से गरीबी मिटाने का प्रण लें। झारखण्ड लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे और हमारे भाई बहनों के जीवन में समृद्धि आये, इसी कामना के साथ आप सभी को दीपावली की अनंत मंगलकामनाएं।#HappyDeepavali pic.twitter.com/QGWkdi4XYH
— Raghubar Das (@dasraghubar) November 7, 2018
श्री दास ने ट्वीट किया है कि दीपोत्सव पर वह प्रदेश और प्रदेश के लोगों की सुख, समृद्धि और सफलता की कामना करते हैं. उन्होंने झारखंड के लोगों से अपील की है कि सभी लोग इस दीपावली मिलकर झारखंड से गरीबी रूपी अंधकार को मिटाने का संकल्प लें.
उन्होंने लिखा, ‘आइए, हम सब झारखंड से गरीबी मिटाने का प्रण लें. झारखंड लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे.’ उन्होंनेमां लक्ष्मी से प्रार्थना की कि झारखंड के सभी लोगों के जीवन में सुख और समृद्धि आये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










