रांची : धन्वंतरि जयंती पर पांच आयुष चिकित्सक सम्मानित किये गये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Nov 2018 7:07 AM
विज्ञापन
रन फॉर आयुर्वेद का भी किया गया आयोजन रांची : धन्वंतरि जयंती के अवसर पर आयुष निदेशालय में पांच चिकित्सकों को सम्मानित किया गया. लंबे समय से सेवा में रहे वैसे चिकित्सक, जो आज भी सक्रिय व स्वस्थ हैं, को सम्मानित किया गया. इनमें डॉ सुदामा प्रसाद (आयुर्वेद), डॉ शिवानंद पांडेय (आयुर्वेद), डॉ अरविंद तिवारी […]
विज्ञापन
रन फॉर आयुर्वेद का भी किया गया आयोजन
रांची : धन्वंतरि जयंती के अवसर पर आयुष निदेशालय में पांच चिकित्सकों को सम्मानित किया गया. लंबे समय से सेवा में रहे वैसे चिकित्सक, जो आज भी सक्रिय व स्वस्थ हैं, को सम्मानित किया गया. इनमें डॉ सुदामा प्रसाद (आयुर्वेद), डॉ शिवानंद पांडेय (आयुर्वेद), डॉ अरविंद तिवारी (होमियोपैथी), डॉ शंभु वर्मा (आयुर्वेद) तथा डॉ मधुसूदन मिश्र (आयुर्वेद) शामिल हैं.
निदेशालय के सभागार में आयोजित समारोह में स्वास्थ्य विभाग के उप सचिव ब्रजमोहन मिश्र तथा भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में क्षेत्रीय अायुर्वेद अनुसंधान संस्थान, पटना के सहायक निदेशक डॉ सतीश तिवारी ने इन चिकित्सकों को शॉल व बुके देकर सम्मानित किया. इससे पहले सभागार में धन्वंतरि की पूजा की गयी. इस अवसर पर उप निदेशक आयुष डॉ मीरा चौधरी, डॉ मुकुल कुमार दीक्षित, डॉ अशोक पासवान, डॉ साकेत कुमार, डॉ अमरेंद्र कुमार पाठक, डॉ नरेंद्र तिवारी, डॉ सतीश तिवारी, डॉ अनुज मंडल व डॉ सच्चिदानंद सिंह सहित निदेशालय के अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे. इधर, सुबह में आयुष भवन, डोरंडा से नेपाल हाउस तक खुद को फिट व स्वस्थ रखने के लिए रन फॉर आयुर्वेद का आयोजन किया गया.
इसमें आयुष चिकित्सकों व निदेशालय के पदाधिकारियों के अलावा बीएमपी स्कूल, डोरंडा के बच्चों ने भी हिस्सा लिया. सुबह आठ से नौ बजे तक चले इस दौड़ के बाद आयुष भवन में जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ फजलूस शमी के नेतृत्व में अौषधीय पौधों का वितरण किया गया. आयुष निदेशालय में भी पौधे बांटे गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










