रांची : छत्तीसगढ़ में कैंप कर रहे हैं प्रदेश भाजपा के 70 प्रवासी कार्यकर्ता
Updated at : 05 Nov 2018 9:14 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव में प्रदेश भाजपा के 70 प्रवासी कार्यकर्ता जुटे हैं. प्रवासी कार्यकर्ता पिछले एक माह से चुनाव का कार्य संभाल रहे हैं. साथ ही स्थानीय नेताओं को सहयोग कर रहे हैं. सभी कार्यकर्ता तीसरे चरण का चुनाव समाप्त होने के बाद झारखंड लौटेंगे. इधर, प्रदेश पदाधिकारियों की एक […]
विज्ञापन
रांची : छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव में प्रदेश भाजपा के 70 प्रवासी कार्यकर्ता जुटे हैं. प्रवासी कार्यकर्ता पिछले एक माह से चुनाव का कार्य संभाल रहे हैं. साथ ही स्थानीय नेताओं को सहयोग कर रहे हैं. सभी कार्यकर्ता तीसरे चरण का चुनाव समाप्त होने के बाद झारखंड लौटेंगे. इधर, प्रदेश पदाधिकारियों की एक टीम दीपावली के बाद छत्तीसगढ़ जानेवाली है.
यह टीम नौ नवंबर से लेकर चुनाव संपन्न होने तक छत्तीसगढ़ में रह कर पार्टी व प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने का काम करेगी. छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने स्टार प्रचारकों की 40 सदस्यीय टीम बनायी है. इसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हैं. अर्जुन मुंडा छत्तीसगढ़ के विभिन्न विधानसभाओं में अब तक आधा दर्जन चुनावी सभा को संबोधित कर चुके हैं. साथ ही प्रत्याशियों के नामांकन में भी शामिल हुए हैं.
इधर, मुख्यमंत्री रघुवर दास भी चुनाव प्रचार को लेकर एक दिन छत्तीसगढ़ गये थे. वे भी प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल हुए. साथ ही चुनाव सभा काे संबोधित किया. चुनाव को लेकर स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम तय किये जा रहे हैं.
ऐसे में मुख्यमंत्री रघुवर दास व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा फिर चुनाव प्रचार को लेकर छत्तीसगढ़ जा सकते हैं. छत्तीसगढ़ में विधानसभा का चुनाव दो चरणों में हो रहा है. पहले चरण का चुनाव 12 नवंबर को होगा. वहीं दूसरी चरण का चुनाव 20 नवंबर को होगा. पहले चरण में 18 विधानसभा व दूसरे चरण में 72 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है. मतगणना 11 दिसंबर को होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




