ePaper

रांची : ‘जिंदगी मिलेगी दोबारा’ ने 1670 मरीजों को दी सेवाएं

Updated at : 05 Nov 2018 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : ‘जिंदगी मिलेगी दोबारा’ ने 1670 मरीजों को दी सेवाएं

रांची : राजधानी में असहाय व गरीब लोगों की सेवा के लिए युवा साथियों द्वारा शुरू की गयी सेवा ‘जिंदगी मिलेगी दोबारा’ ने अबतक 1670 लोगाें को सेवाएं मुहैया करायी हैं. इसमें ससम्मान शवों को घर पहुंचाने की सेवा भी शामिल हैं. रिम्स से शुरू की गयी नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा का लाभ उन गरीब परिवार […]

विज्ञापन

रांची : राजधानी में असहाय व गरीब लोगों की सेवा के लिए युवा साथियों द्वारा शुरू की गयी सेवा ‘जिंदगी मिलेगी दोबारा’ ने अबतक 1670 लोगाें को सेवाएं मुहैया करायी हैं. इसमें ससम्मान शवों को घर पहुंचाने की सेवा भी शामिल हैं. रिम्स से शुरू की गयी नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा का लाभ उन गरीब परिवार के लोगों को मिला है, जिनके पास शव ले जाने के लिए पैसा नहीं था.

संस्था की ओर से मृतकों के शव को उनके घर पहुंचाने के साथ-साथ पानी की बोतल व फोन की सुविधा भी मुहैया करायी जाती है. संस्था ने 1670 लोगाें को सेवाएं मुहैया कराने में करीब 41.75 लाख रुपये का खर्च किया है, जिसकाे संस्था के युवा साथियों ने वहन किया है.

संस्था के अध्यक्ष अश्वनी राजगढ़िया ने बताया कि समाज की इस सेवा के लिए हम युवा साथियों ने अपने खर्च में कटौती की है. संस्था की मीटिंग में 500 से कम खर्च किया जाता है. वहीं, हम लोग कोई पार्टी आयोजित नहीं करते है. उन्होंने बताया कि शीघ्र हम ब्लड बैंक, ड्रीप बॉडी फ्रीजर मशीन की सेवा भी शुरू करने जा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola