पंचायत उपचुनाव दिसंबर के दूसरे-तीसरे हफ्ते तक

Updated at : 26 Oct 2018 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव दिसंबर के दूसरे-तीसरे हफ्ते तक

रांची : पंचायत उपचुनाव दिसंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक हो जाने की संभावना है. सूत्रों के मुताबिक राज्य निर्वाचन आयोग क्रिसमस (25 दिसंबर) के पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी कर लेने के मूड में है. इसके बाद लोग नव वर्ष की तैयारियों में लग जाते हैं. इधर 31 अक्तूबर को मतदाता सूची का अंतिम […]

विज्ञापन
रांची : पंचायत उपचुनाव दिसंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक हो जाने की संभावना है. सूत्रों के मुताबिक राज्य निर्वाचन आयोग क्रिसमस (25 दिसंबर) के पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी कर लेने के मूड में है. इसके बाद लोग नव वर्ष की तैयारियों में लग जाते हैं.
इधर 31 अक्तूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा. गौरतलब है कि त्रिस्तरीय पंचायती राज के विभिन्न पद खाली हैं. इनमें ग्राम पंचायत सदस्य (वार्ड सदस्य), मुखिया, पंचायत समिति सदस्य उपचुनाव तथा जिला परिषद के पद भी शामिल हैं.
विभिन्न पदों की यह रिक्ति पंचायत सदस्यों की असमय मृत्यु, उनकी हत्या हो जाने सहित पद से हटाये जाने के कारण है. आयोग के ताजा आंकड़े के मुताबिक ग्राम पंचायत सदस्यों के 1956 पद, मुखिया के 58 पद, पंचायत समिति सदस्यों के 87 तथा जिला परिषद के कुल तीन पद रिक्त हैं. इस तरह सभी पदों को मिला कर कुल 2104 पदों पर उपचुनाव होंगे, जिनके लिए उपचुनाव करीब 3696 मतदान केंद्र बनाये जायेंगे.
जिलावार पदों की रिक्ति
जिला ग्राम पं.सदस्य मुखिया पंसस जिला परिषद कुल रिक्ति
रांची 171 4 5 0 180
गढ़वा 15 1 0 0 16
पलामू 33 1 0 1 35
लातेहार 37 0 3 0 40
चतरा 26 1 2 0 29
हजारीबाग 31 1 2 0 34
कोडरमा 15 0 2 0 17
गिरिडीह 142 1 5 0 148
देवघर 37 3 1 0 41
गोड्डा 67 4 6 0 77
साहेबगंज 106 15 9 0 130
पाकुड़ 74 4 6 0 84
दुमका 97 4 7 0 108
जामताड़ा 37 1 3 0 41
धनबाद 106 1 4 0 111
बोकारो 79 3 5 0 87
रामगढ़ 75 1 2 0 78
लोहरदगा 15 1 0 0 16
गुमला 139 3 6 0 148
खूंटी 63 1 3 1 68
सिमडेगा 18 4 1 0 23
प.सिंहभूम 90 2 6 0 98
सरायकेला 163 1 6 0 170
पू.सिंहभूम 320 1 3 1 325
कुल 1956 58 87 3 2104
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola