महिला किसान दिवस सह किसान-गोष्ठी का आयोजन

Updated at : 16 Oct 2018 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
महिला किसान दिवस सह किसान-गोष्ठी का आयोजन

रामगढ़ : कृषि तकनीकी सूचना केंद्र कैथा रामगढ़ में कृषि प्रौधोगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) रामगढ़ प्रखंड के तत्वावधान में सोमवार को महिला किसान दिवस सह किसान-गोष्ठी का आयोजन किया गया. मौके पर आत्मा रामगढ़ प्रखंड तकनीकी प्रबंधक चंद्रमौली, कृषि विशेषज्ञ दिनेश कुमार रजवार, सहायक तकनीकी प्रबंधक नीरज कुमार सिन्हा, किसान-गोष्ठी महिला उद्यमी अर्चना महतो ने […]

विज्ञापन
रामगढ़ : कृषि तकनीकी सूचना केंद्र कैथा रामगढ़ में कृषि प्रौधोगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) रामगढ़ प्रखंड के तत्वावधान में सोमवार को महिला किसान दिवस सह किसान-गोष्ठी का आयोजन किया गया. मौके पर आत्मा रामगढ़ प्रखंड तकनीकी प्रबंधक चंद्रमौली, कृषि विशेषज्ञ दिनेश कुमार रजवार, सहायक तकनीकी प्रबंधक नीरज कुमार सिन्हा, किसान-गोष्ठी महिला उद्यमी अर्चना महतो ने संबोधन में बताया कि मशरूम की खेती कर अपनी आजीविका में सुधार ला सकते हैं.
इस दौरान मशरूम की खेती का उत्पादन व अनुभव महिला किसानों के बीच बताया गया. चंद्रमौली ने बताया कि कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र में ग्रामीण महिलाओं को खाद्य सुरक्षा में सहभागिता को प्रोत्साहित करने की पहल करनी है. जिससे इस क्षेत्र में भी तकनीकी रूप से महिलाओं को सशक्त बनाया जा सके.
नीरज कुमार सिन्हा ने गो मूत्र से कीटनाशक दवाई बनाने की महत्वपूर्ण जानकारी दी. दिनेश कुमार रजवार ने फलदार पेड़ में दीमक और किट प्रबंधन पर जानकारी दी. किसान गोष्ठी में प्रोजेक्टर के माध्यम से जैविक खेती के लिए केंचुआ खाद निर्माण करने, मशरूम उत्पादन करने, फलों और सब्जियों के रख-रखाव की जानकारी किसानों को दी गयी. किसान गोष्ठी में काफी संख्या में महिला किसान व किसान मित्र मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola