ePaper

झारखंड में सांसद निधि का हाल : सांसद लक्ष्मण गिलुवा के फंड की शत प्रतिशत राशि खर्च, देखें आंकड़े

Updated at : 12 Oct 2018 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में सांसद निधि का हाल : सांसद लक्ष्मण गिलुवा के फंड की शत प्रतिशत राशि खर्च, देखें आंकड़े

रांची : झारखंड के सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने सांसद निधि से राज्य भर में सर्वाधिक राशि खर्च की है. राशि खर्च करने में उनकी उपलब्धि शत प्रतिशत रही, जो सारे सांसदों से अधिक है. मालूम हो कि सांसदों को हर साल पांच करोड़ रुपये विकास कार्य के लिए मिलते हैं. इस तरह पांच वर्षों 2014 […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड के सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने सांसद निधि से राज्य भर में सर्वाधिक राशि खर्च की है. राशि खर्च करने में उनकी उपलब्धि शत प्रतिशत रही, जो सारे सांसदों से अधिक है.
मालूम हो कि सांसदों को हर साल पांच करोड़ रुपये विकास कार्य के लिए मिलते हैं. इस तरह पांच वर्षों 2014 से 19 तक के लिए 25 करोड़ की राशि श्री गिलुवा के फंड में केंद्र सरकार ने रिलीज कर दी है, जो खर्च हो गयी है. दूसरी तरफ अधिकतर सांसदों को पूरी राशि भी केंद्र सरकार से नहीं मिली है. किसी-किसी को आधी राशि ही मिली है.
गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के फंड में तो मात्र 7.50 करोड़ रुपये ही रिलीज किये गये हैं. इस तरह झारखंड के 14 लोकसभा सदस्यों को मिला कर 350 करोड़ रुपये देने थे, पर उन्हें मात्र 227 करोड़ ही मिले हैं. इसमें से भी 192.69 करोड़ रुपये ही खर्च हो सके हैं.
एमपी (लोकसभा) फंड की स्थिति 2014-19 तक
नाम कुल राशि (करोड़ में) केंद्र से विमुक्त (करोड़ में) ब्याज के साथ उपलब्ध राशि खर्च (करोड़ में) खर्च का प्रतिशत
सुनील कु सिंह (चतरा) 25लक्ष 15 15.28 13.21 88.08
पीएन सिंह (धनबाद) 25 20 20.28 15.40 76.99
शिबू सोरेन (दुमका) 25 15 16.23 13.36 89.08
रवींद्र कु पांडेय (गिरिडीह) 25 20 20.32 15.34 76.70
निशिकांत दुबे (गोड्डा) 25 7.50 7.71 4.32 57.61
जयंत सिन्हा (हजारीबाग) 25 15 16.41 14.14 94.29
कड़िया मुंडा (खूंटी) 25 17.50 17.74 15.65 89.43
रवींद्र कु राय (कोडरमा) 25 17.50 17.74 15.65 89.43
सुदर्शन भगत (लोहरदगा) 25 15 15.22 12.20 81.35
बीडी राम (पलामू) 25 20 21.12 16.42 82.11
विजय कु हांसदा(राजमहल) 25 12.50 12.92 11.07 88.58
रामटहल चौधरी (रांची) 25 12.50 12.66 9.40 75.19
लक्ष्मण गिलुवा (सिंहभूम) 25 25 27.79 25.02 100.07
कुल 350 227.50 .237.68 192.69 84.70
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola