ePaper

लोकसभा चुनाव 2019 : झारखंड में महागठबंधन पर दिल्ली में मैराथन बैठक, जानें कहां से कौन लड़ेगा चुनाव

Updated at : 11 Oct 2018 5:35 PM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 : झारखंड में महागठबंधन पर दिल्ली में मैराथन बैठक, जानें कहां से कौन लड़ेगा चुनाव

रांची/नयी दिल्ली : आम चुनावों की तारीखों का एलान भले न हुआ हो, लेकिन पार्टियों में जोड़-तोड़ और गठबंधन पर चर्चा का दौर शुरू हो गया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बेदखल करने के लिए कांग्रेस ने मोदी विरोधी सभी दलों से बातचीत शुरू कर दी है. गुरुवार को राजधानी दिल्ली में […]

विज्ञापन

रांची/नयी दिल्ली : आम चुनावों की तारीखों का एलान भले न हुआ हो, लेकिन पार्टियों में जोड़-तोड़ और गठबंधन पर चर्चा का दौर शुरू हो गया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बेदखल करने के लिए कांग्रेस ने मोदी विरोधी सभी दलों से बातचीत शुरू कर दी है. गुरुवार को राजधानी दिल्ली में झारखंड में महागठबंधन पर चर्चा के लिए मैराथन बैठक हुई. चतरा,चाईबासाऔर जमशेदपुर कोछोड़करसभी सीटों पर पार्टियों में सहमति बन गयी है.

दिल्ली की बैठक में भाग ले रहे झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के वरिष्ठ नेता प्रदीप यादव ने बताया कि रात आठ बजे तक यह स्पष्ट हो जायेगा कि किस पार्टी को कहां से लड़ना है. उन्होंने बताया कि कुछ सीटें तय हो गयी हैं, कुछ सीटों पर चर्चा अभी बाकी है. उनके मुताबिक, पार्टी को गोड्डाऔर कोडरमा सीट मिल चुकी है. चतरा से भी झाविमो अपना उम्मीदवार उतारना चाहता है. इस सीट पर चर्चा चल रही है.

राष्ट्रीय जनता दलकेखाते में पलामू सीट गयी है. हालांकि, लालू यादव की पार्टी चतरा से भी चुनाव लड़ना चाहती है, लेकिन इस सीट पर अंतिम सहमति नहीं बनी है. गुरुवार को ही कांग्रेस में शामिल हुईं निर्दलीय विधायक और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा पश्चिमी सिंहभूम से चुनाव लड़ना चाहती हैं. लेकिन, यह सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के खाते में जाना तय है.

बताया जाता है कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस झारखंड में सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी. झारखंड मुक्ति मोर्चा चार, झारखंड विकास मोर्चा दो और राष्ट्रीय जनता दल एक सीट पर चुनाव लड़ेंगे. पसंद की सीटों को लेकर भी बहुत हद तक सहमति बन गयी है. जमशेदपुर, चाईबासा और चतरा सीट पर सहमति बनते ही महागठबंधन का एलान कर दिया जायेगा.

महागठबंधन के लिए सभी पार्टियों के नेता दिल्ली में जमे हुए हैं. जेवीएम से पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी और प्रदीप यादव दिल्ली में हैं.इसके अलावा राजदऔर कांग्रेस के नेता भी बैठक में शामिल हुए.

झामुमो दुमका, राजमहल, चाईबासा और गिरिडीह सीट से चुनाव लड़ेगी, तो कांग्रेस हजारीबाग, रांची, खूंटी, लोहरदगा, जमशेदपुर, चतरा और धनबाद से चुनाव लड़ेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola