ePaper

रांची : होड़ा के परिजनों ने एसएसपी से कहा, हत्यारे पकड़े जायें, इससे कम हमें कुछ मंजूर नहीं, इधर एटीएस की 4 टीम गठित

Updated at : 10 Oct 2018 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : होड़ा के परिजनों ने  एसएसपी से कहा, हत्यारे पकड़े जायें, इससे कम हमें कुछ मंजूर नहीं, इधर एटीएस की 4 टीम गठित

रांची : पिछले दिनों मारे गये चावल व्यवसायी नरेंद्र सिंह होड़ा के परिजन, सिख समुदाय व सिख संस्थाओं के पदाधिकारी मंगलवार को डीसी राय महिमापत रे व एसएसपी अनीश गुप्ता से मिले. इसमें नरेंद्र सिंह होड़ा के भाई जसवंत सिंह भी थे. परिजनों ने कहा कि िसर्फ नरेंद्र के हत्यारे पकड़े जायें, इससे कम उन्हें […]

विज्ञापन
रांची : पिछले दिनों मारे गये चावल व्यवसायी नरेंद्र सिंह होड़ा के परिजन, सिख समुदाय व सिख संस्थाओं के पदाधिकारी मंगलवार को डीसी राय महिमापत रे व एसएसपी अनीश गुप्ता से मिले. इसमें नरेंद्र सिंह होड़ा के भाई जसवंत सिंह भी थे. परिजनों ने कहा कि िसर्फ नरेंद्र के हत्यारे पकड़े जायें, इससे कम उन्हें कुछ मंजूर नहीं है. हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिले. सिख समुदाय के लोगों ने दोनों पदाधिकारियों से मांग की कि मेन रोड में सारे दुकानों में सीसीटीवी लगाये जायें और सीसीटीवी सड़क की अोर रहे. ताकि, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहे. इस पर डीसी श्री रे ने कहा कि प्रशासन की ओर से शहर में सीसीटीवी लगाने का काम किया जा रहा है, दुकानदार खुद भी सीसीटीवी लगायें.
एसएसपी अनीश गुप्ता ने परिजनों को आश्वस्त किया कि हत्यारे जल्द से जल्द पकड़े जायें, इसके लिये टीमों का गठन कर दिया गया है. 20 मोटरसाइकिल पार्टी तैयार की गयी है, इसमें तीन पुलिसकर्मी और एक पदाधिकारी होंगे.
तमाम वैसे क्षेत्र जहां घटना की संभावना नजर आ रही है, वैसे इलाकों में लगातार निगरानी की जा रही है. एसएसपी ने कहा कि आउटर एरिया से शहर की अोर आनेवाले रास्ते में चेक प्वाइंट बनाये गये हैं.
शहर के बाहर आउटर एरिया प्लान व बोर्डर सीलिंग प्लान भी बना रहे हैं. एसएसपी श्री गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि अपराधियों ने लूट की मंशा लेकर घटना काे अंजाम दिया है.
एसएसपी ने बताया कि दिवंगत होड़ा के परिजनों ने जो भी बातें बतायी हैं, उसकी जांच की जायेगी. अपराधियों की पहचान जारी है, कई अहम सुराग भी मिले हैं. डीसी व एसएसपी से मिलने वालों में परिजन के अलावा अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी, हरविंदर वीर सिंह, गुरुनानक अस्पताल, गुरुद्वारा व गुरुनानक स्कूल के प्रबंधन के सदस्य भी शामिल थे.
नरेंद्र सिंह होड़ा हत्याकांड में छापेमारी के लिए एटीएस की चार टीम गठित
पुलिस ने रांची में संगठित अपराध करनेवाले अपराधियों की सूची तैयार की
रांची : लोअर बाजार थाना क्षेत्र के रोस्पा टावर के समीप शुक्रवार की रात हुई चावल व्यवसायी नरेंद्र सिंह होड़ा से लूटपाट और हत्याकांड में शामिल अपराधियों के खिलाफ छापेमारी के लिए एटीएस की चार स्पेशल टीम गठित की गयी है. टीम ने छापेमारी भी शुरू कर दी है.
सीआइडी के अधिकारियों के अनुसार रांची में संगठित अपराध करने वाले अपराधियों की सूची तैयार कर उसके खिलाफ छापेमारी के लिए एटीएस को टास्क दिया गया है. इसकी मॉनिटरिंग खुद सीआइडी के अधिकारी कर रहे हैं.
अधिकारियों के अनुसार हत्याकांड में अब तक के अनुसंधान, तकनीकी जांच, फिंगर प्रिंट और अन्य सूचनाओं के आधार पर अपराधियों का स्कैच तैयार किया गया है. इसे जल्द ही जारी किया जायेगा. इधर, सीआइडी और रांची पुलिस की टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर 20 संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. रांची में पूर्व में हुई डकैती और लूटकांड की भी समीक्षा की गयी. उसमें संलिप्त अपराधियों की सूची तैयार कर रांची पुलिस और सीआइडी की टीम आवश्यक कार्रवाई कर रही है. अपराधियों के जल्द ही गिरफ्तार होने की संभावना है.
समस्या हो, तो 6207645107 पर व्हाट्सएप करें : एसएसपी
रांची : विधि-व्यवस्था को लेकर झारखंड चेंबर, डीआइजी और वरीय पुलिस अधीक्षक की बैठक मंगलवार को चेंबर भवन में हुई. चेंबर अध्यक्ष दीपक कुमार मारू ने कहा कि पिछले एक माह से राजधानी में अपराधी भीड़-भाड़ वाले इलाके में घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, जो चिंतनीय है. पुलिस के शीर्ष अधिकारियों द्वारा दिन में मूवमेंट करना अति आवश्यक है. इससे पुलिस अधिकारी, यातायात पुलिस भी सजग रहती है.
उन्होंने आग्रह किया कि सभी थाना प्रभारी को यह निर्देशित करें कि वे भी चौक-चौराहों पर कुछ घंटे खड़े रह कर लोगों से नियमित बातें करें. एसएसपी अनीश गुप्ता ने कहा कि हाल में घटित घटनाएं काफी चिंतनीय हैं. घटनाओं का सुपरविजन आरंभ है, शीघ्र ही अपराधी गिरफ्त में होंगे. शहर में यदि कोई भी संदिग्ध वारदात अथवा समस्या या सुझाव हों, तो व्यापारी 62076 45107 पर व्हाट्सएप मैसेज करें. सूचना मिलने के 24 घंटे के अंदर कार्रवाई होगी.
हाल की घटना चिंतनीय : डीआइजी एवी होमकर ने कहा कि सिटी पुलिसिंग का व्यवहार और जवाबदेही ठीक हो, इस पर हमारा फोकस है. मेन रोड में हाल ही में घटित घटना चिंतनीय है. व्यवसायी अपने प्रतिष्ठान व घरों में सीसीटीवी कैमरे को सड़कों की तरफ रखें, ताकि अपराधी की पहचान हो सके. शीघ्र ही थाना स्तर पर डीएसपी व सिटी एसपी के नेतृत्व में पुलिस-व्यवसायी कमेटी गठित की जायेगी.
राजधानी में पुलिस दिखती तो है, पर वह वसूली के लिए खड़ी रहती है : बाबूलाल
रांची : झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मंगलवार को चावल व्यवसायी नरेंद्र सिंह होड़ा के परिजनों से मिलने पहुंचे. स्व होड़ा के पीपी कंपाउंड स्थित आवास पहुंच कर उन्हेांने परिजनों का ढांढस बंधाया़ पत्रकारों से श्री मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 72 घंटे में अपराधियों को पकड़ने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुंच पायी. श्री मरांडी ने कहा कि एक जनवरी से पांच अक्तूबर तक राजधानी में 128 लोगों की हत्या कर दी गयी है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजधानी में लॉ एंड ऑर्डर की क्या स्थिति है. राजधानी की पुलिस जगह-जगह पर खड़ी तो दिखती है, लेकिन वह वसूली के लिए खड़ी रहती है. सरकार नरेंद्र होड़ा के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करवाये, अन्यथा हमारी पार्टी आंदोलन करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola