रांची : लालू को सजा सुनाने वाले जज शिवपाल सिंह की कार में मारा धक्का
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : गोड्डा में पदस्थापित व रांची में सीबीआइ के पूर्व एडिशनल ज्यूडिशियल कमिश्नर शिवपाल सिंह (चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद को सजा सुनानेवाले) की कार में सोमवार को एक अन्य कार ने धक्का मार दिया. शिवपाल सिंह रविवार को गोड्डा से रांची आये थे. वे होटल महाराजा में ठहरे थे. सोमवार की सुबह […]
विज्ञापन
रांची : गोड्डा में पदस्थापित व रांची में सीबीआइ के पूर्व एडिशनल ज्यूडिशियल कमिश्नर शिवपाल सिंह (चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद को सजा सुनानेवाले) की कार में सोमवार को एक अन्य कार ने धक्का मार दिया.
शिवपाल सिंह रविवार को गोड्डा से रांची आये थे. वे होटल महाराजा में ठहरे थे. सोमवार की सुबह वे अपनी कार से हटिया स्टेशन अपनी बेटी को लेने जा रहे थे. होटल से निकलते समय कचहरी चौक के अोर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी कार में धक्का मार दिया. इससे उनकी कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद धक्का मारनेवाली कार फरार हो गयी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन