लालू यादव को सजा सुनाने वाले विशेष सीबीआइ जज की कार में दूसरी कार ने मारी टक्कर

रांची : चारा घोटालामामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सजा सुनानेवाले सीबीआइ के तत्कालीन विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह की सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. उनकी कार को रेडियम रोड में एक दूसरी कार ने टक्कर मार दी. हालांकि, जज शिवपाल सिंह पूरी तरह सुरक्षित हैं. बताया जाता है […]
रांची : चारा घोटालामामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सजा सुनानेवाले सीबीआइ के तत्कालीन विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह की सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. उनकी कार को रेडियम रोड में एक दूसरी कार ने टक्कर मार दी.
हालांकि, जज शिवपाल सिंह पूरी तरह सुरक्षित हैं. बताया जाता है कि वह अपनी बेटी को लेने के लिए हटिया स्टेशन जा रहे थे. इसी दौरान कचहरी चौक के पास रेडियम रोड में एक अन्य कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी.
दुर्घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. हालांकि, कार को नुकसान जरूर हुआ है. ज्ञात हो कि जज शिवपाल सिंह वर्तमान में गोड्डा के जिला एवं सत्र न्यायधीश द्वितीय हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




