ePaper

CM रघुवर का निर्देश : सभी काम की डेडलाइन तय करें और प्रगति की समय-समय पर समीक्षा करें

Updated at : 24 Sep 2018 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
CM रघुवर का निर्देश : सभी काम की डेडलाइन तय करें और प्रगति की समय-समय पर समीक्षा करें

रांची : राज्य में चल रहे विकास कार्यों को सभी विभाग प्राथमिकता दें. उपायुक्त, डीएफओ सहित सभी अधिकारी कानून के तहत समस्या का समाधान करें. देख रहे हैं, कर रहे हैं वाली प्रवृति बंद करें. सभी काम की डेडलाइन तय करें और प्रगति की समय-समय पर समीक्षा करें. काम के अनुसार सभी अधिकारी की जिम्मेवारी […]

विज्ञापन

रांची : राज्य में चल रहे विकास कार्यों को सभी विभाग प्राथमिकता दें. उपायुक्त, डीएफओ सहित सभी अधिकारी कानून के तहत समस्या का समाधान करें. देख रहे हैं, कर रहे हैं वाली प्रवृति बंद करें. सभी काम की डेडलाइन तय करें और प्रगति की समय-समय पर समीक्षा करें. काम के अनुसार सभी अधिकारी की जिम्मेवारी तय करें। राज्य को तेजी से विकास चाहिए, इस गंभीरता को समझें.

उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कही. वे राज्य में चल रहे आधारभूत संरचना प्रोजेक्ट की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी राष्ट्र और राज्य हित को ध्यान में रखकर काम करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न विभाग आपस में समन्वय बनाकर काम में तेजी लायें. सरकार लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी.

उन्‍होंने कहा कि जहां जो लोग विस्थापित हो रहे हैं, उनकी सबसे पहले सुध लें. विस्थापितों की मांग को समझें और कंपनियां सीएसआर के माध्यम से उनकी छोटी-छोटी आवश्यकता को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले माह फिर से समीक्षा होगी.

बैठक में पथ, राष्ट्रीय राजमार्ग, डेडिकेटेड फ्रेट कोरिडोर, गेल, एनटीपीसी, रेलवे प्रोजेक्ट, माइन्स व जियोलॉजी, सीसीएल, बीसीसीएल, इसीएल, हवाईअड्डा प्राधिकरण समेत अन्य प्रमुख विभागों की आधारभूत परियोजनाओं की समीक्षा की गयी.

इस दौरान सरकार के मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, विकास आयुक्त डी के तिवारी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, पथ विभाग के सचिव के के सोन समेत सभी विभागों के प्रधान सचिव, सचिव, सभी जिलों के उपायुक्त, डीएफओ समेत सभी अन्य संस्थाओं के प्रमुख एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola