आरएसएस की बौद्धिक शाखा प्रज्ञा प्रवाह और झारखंड सरकार का कार्यक्रम, 27 से 30 सितंबर तक होगा लोकमंथन

Updated at : 24 Sep 2018 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
आरएसएस की बौद्धिक शाखा प्रज्ञा प्रवाह और झारखंड सरकार का कार्यक्रम, 27 से 30 सितंबर तक होगा लोकमंथन

भारत दर्शन नामक चित्र ग्रंथ का विमोचन भी किया जायेगा रांची : आरएसएस की बौद्धिक शाखा प्रज्ञा प्रवाह और झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय बौद्धिक विमर्श समारोह ‘लोकमंथन’ आयोजित किया जा रहा है. खेलगांव में 27 सितंबर को शाम चार बजे से आयोजित होनेवाले इस कार्यक्रम के उदघाटन सत्र में उप राष्ट्रपति […]

विज्ञापन
भारत दर्शन नामक चित्र ग्रंथ का विमोचन भी किया जायेगा
रांची : आरएसएस की बौद्धिक शाखा प्रज्ञा प्रवाह और झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय बौद्धिक विमर्श समारोह ‘लोकमंथन’ आयोजित किया जा रहा है. खेलगांव में 27 सितंबर को शाम चार बजे से आयोजित होनेवाले इस कार्यक्रम के उदघाटन सत्र में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू मौजूद रहेंगे. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास भी मौजूद रहेंगे.
इस आयोजन के संबंध में आयोजन समिति के महासचिव जे नंदकुमार ने रविवार को बताया कि उदघाटन कार्यक्रम के मौके पर भारत दर्शन नामक चित्र ग्रंथ का विमोचन भी किया जायेगा. इस ग्रंथ में झारखंड के अलावा देश की 108 विभूतियों का सचित्र वर्णन रहेगा. 28 व 29 सितंबर को बौद्धिक-सांस्कृतिक विमर्श का कार्यक्रम होगा. ‘लोकमंथन’ का समापन कार्यक्रम 30 सितंबर को सुबह 11 बजे से होगा. इसमें लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन उपस्थित रहेंगी. समापन समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे.
बौद्धिक-सांस्कृतिक विचारों का होगा मंथन
लोकमंथन कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए आयोजन समिति के महासचिव ने बताया कि यह आयोजन अद्भुत होने वाला है.
यह पहली बार 2016 में भोपाल में हुआ था. झारखंड में आयोजित होनेवाला कार्यक्रम दूसरा होगा. इसमें देश भर के न केवल बौद्धिक, बल्कि सांस्कृतिक विचारक भाग ले रहे हैं. आमजनों की उपस्थिति भी रहेगी. इस दौरान भारत की सांस्कृतिक विरासत को विभिन्न संभाषण व आयोजन के माध्यम से लोगों के बीच रखा जायेगा.
चार दिन के आयोजन में हर दिन कुछ खास होगा. प्रत्येक दिन सुबह के सत्र में अनुष्ठान कार्यक्रम होगा. इसमें विभिन्न राज्यों की संस्कृति को दिखाया जायेगा. झारखंड के करम पर्व, बिहार के छठ सहित अन्य राज्यों की सांस्कृतिक की झलक मिलेगी.
पांच हिस्सों में होगा चार दिनों‍ के कार्यक्रम का आयोजन
चार दिनों के इस आयोजन को पांच हिस्सों में विभाजित किया गया है. ये पांच हिस्से समाज अवलोकन, विश्वालोकन, व्यवस्थालोकन, अर्थावलोकन व आत्मावलोकन है.
ये सारे भारत देश के परिप्रेक्ष्य में होगा. इस आयोजन में बाबा मोरे, डेविड फ्रॉली, वामदेव शास्त्री, हृदय नारायण दीक्षित, रंगा हरिजी, पद्म विभूषण सोनल मानसिंह, आइसीसीआर अध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे, वंदना शिवा, प्राे मीनाक्षी जे सहित कई महत्वपूर्ण विभूतियां मौजूद रहेंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola