अनगड़ा : ट्रेन से कट कर दो की मौत

Updated at : 19 Sep 2018 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
अनगड़ा : ट्रेन से कट कर दो की मौत

हटिया-मुरी डाउन लाइन पर 24 घंटे में दो शव बरामद अनगड़ा : हटिया-मुरी डाउन लाइन पर खेरवाकोचा के निकट से अनगड़ा पुलिस ने 24 घंटे के दौरान दो कटा हुआ शव बरामद किया. गंगाघाट व जोन्हा स्टेशन के बीच पोल संख्या 387/10 से मंगलवार को पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया. ग्रामीणों […]

विज्ञापन
हटिया-मुरी डाउन लाइन पर 24 घंटे में दो शव बरामद
अनगड़ा : हटिया-मुरी डाउन लाइन पर खेरवाकोचा के निकट से अनगड़ा पुलिस ने 24 घंटे के दौरान दो कटा हुआ शव बरामद किया. गंगाघाट व जोन्हा स्टेशन के बीच पोल संख्या 387/10 से मंगलवार को पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया.
ग्रामीणों के अनुसार शव विक्षिप्त का है, जो भटक कर इस क्षेत्र में चला आया था. रात में किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. उसी जगह से मात्र 200 मीटर की दूरी पर सोमवार को पुलिस ने जिंतुबेड़ा निवासी राहुल मुंडा (20) का शव दो हिस्सों में कटा हुआ बरामद किया था.
बताया गया कि रविवार की रात किसी बात पर परिजनों से नाराज राहुल ने ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली. शवों का पोस्टमार्टम रिम्स में कराया गया. राहुल मुंडा का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola