रांची : ऑटोमोबाइल इंजीनियर की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Updated at : 16 Sep 2018 10:24 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रातू रोड के आर्यपुरी मुहल्ले में 24 अगस्त की सुबह हुई ऑटोमोबाइल इंजीनियर राकेश कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिस ने हत्याकांड में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से कुछ हथियार भी बरामद किये गये हैं. उसने घटना में शामिल अन्य लोगों की संलिप्तता […]
विज्ञापन
रांची : रातू रोड के आर्यपुरी मुहल्ले में 24 अगस्त की सुबह हुई ऑटोमोबाइल इंजीनियर राकेश कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिस ने हत्याकांड में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से कुछ हथियार भी बरामद किये गये हैं.
उसने घटना में शामिल अन्य लोगों की संलिप्तता के बारे में जानकारी दी है. पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है. पुलिस को जानकारी मिली है कि एक युवती की वजह से राकेश की हत्या करायी गयी थी. उल्लेखनीय है कि राकेश कुमार मूल रूप से पलामू के पाटन क्षेत्र निवासी ब्रहमोरिया का रहनेवाला था. वह आर्यपुरी स्थित एक अपार्टमेंट में अपने भाइयों के साथ रहता था. वह स्कूटी से अपने भाई निलेश के साथ जा रहा था, तभी बाइक सवार अपराधियों ने उसे गोली मार दी. पुलिस अधिकारी रविवार को मामले का पूरा खुलासा कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




